{"_id":"5d9dea898ebc3e93cb765d72","slug":"fit-again-neeraj-chopra-all-set-for-national-open-athletics-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स चैंपियनशिपः चोट से वापसी कर रहे जेवलिन थ्रोअर नीरज पर रहेंगी निगाहें","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एथलेटिक्स चैंपियनशिपः चोट से वापसी कर रहे जेवलिन थ्रोअर नीरज पर रहेंगी निगाहें
Thu, 10 Oct 2019 07:09 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 10 Oct 2019 07:09 AM IST
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोट के कारण एक साल बाद वापसी कर रहे स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पर बृहस्पतिवार से शुरू हो रही 59वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सभी की निगाह रहेगी। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों और जकार्ता एशियाई खेलों के चैंपियन नीरज ने एक साल से किसी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया है। उन्होंने पिछले साल 19 सितंबर को सेना एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 83.90 मीटर का थ्रो फेंका था।
विज्ञापन
नीरज को दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास के दौरान कोहनी की चोट का पता चला और मई में उनका ऑपरेशन कराया गया। टोक्यो ओलंपिक से दस महीने पहले अब वह लय हासिल करने की कोशिश में होंगे। उन्होंने कहा कि यह इस सत्र की आखिरी प्रतिस्पर्धा है और मैं लय हासिल करना चाहता हूं। मैंने अपने डाक्टरों से बात की और उन्होंने कहा कि मैं इसमें खेल सकता हूं। अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं ।
विज्ञापन
नीरज के अलावा फर्राटा धावक मोहम्मद अनस याहया और वीके विस्मया, लंबी कूद के खिलाड़ी श्रीशंकर, महिला जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी, फर्राटा धाविका दुती चंद और शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर भी अकार्षण का केंद्र होंगे। इस बीच भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने 46 खिलाड़ियों की प्रविष्टियां रद्द कर दी हैं जो मणिपुर के नहीं होते हुए भी उसका प्रतिनिधित्व करना चाहते थे।
विज्ञापन