फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   First F1 race in Tuscany, Russian GP could be 1st with fans

टस्कन पर पहली बार होगी F1 रेस, रूस में दर्शकों को मिल सकती है अनुमति

Fri, 10 Jul 2020 09:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 10 Jul 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
First F1 race in Tuscany, Russian GP could be 1st with fans
फॉर्मूला 1 रेस - फोटो : ट्विटर

फार्मूला वन (एफ-वन) ने इस साल के लिए शुक्रवार को जारी कार्यक्रम के मुताबिक पहली मुगेलो सर्किट पर टस्कन ग्रां प्री का 13 सितंबर को आयोजन होगा जबकि इसके दो सप्ताह बाद रूस के सोच्चि में होने वाला ग्रां प्री दर्शकों के साथ सत्र का पहला रेस हो सकता है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण एफवन सत्र इस साल देर से शुरू हुआ। पिछले सप्ताह यहां के रेड बुल रिंग में शुरू हुए रेस में कोविड-19 से बचाव के लिए दर्शकों को आने की अनुमति नहीं थी। 
विज्ञापन


रूसी उप प्रधानमंत्री दिमित्री चेर्नेशेंको ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस साल सोच्चि के रेस में भाग ले सकते हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा, 'रूस फॉर्मूला वन टीमों और दर्शकों का स्वागत करने के लिए तैयार है। सरकार प्रतियोगिता की तैयारी सभी जरूरी सहायता प्रदान करेगी। यह रूस में खेलों के लिए अहम अयोजन होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह स्पष्ट नहीं था कि 55,000 क्षमता वाले सोच्चि ऑटोड्रोम में रूस के अधिकारी कितने प्रशंसकों को अनुमति देंगे।कैलेंडर में इन दो ग्रां प्री के शामिल होने से मौजूदा सत्र में रेस की संख्या 10 हो गयी। सभी रेसों का आयोजन यूरोप में ही होगा। 


एफवन को उम्मीद है कि वह दिसंबर में बहरीन और अबु धाबी में रेसों का आयोजन कर सकेगा और सत्र में कुल 15 से 18 रेस होंगी।एफवन के अध्यक्ष चेस कारे ने कहा, 'हमने पिछले सप्ताह आस्ट्रिया में अपने सत्र की शानदार शुरुआत की और हमें उम्मीद है कि 2020 की शेष अवधि में सभी रेसों को आयोजित कर पाएंगे।'

उन्होंने कहा, 'हम पहली बार मुगेलो में एफवन रेस का आयोजन करने को लेकर उत्साहित है। यह फेरारी का 1000वां ग्रां प्री होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed