फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   first day of rio olympics

रियो के फाइनल्स में पदक से चूके पिस्टल शूटर जीतू

Sun, 07 Aug 2016 09:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Aug 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
first day of rio olympics
जीतू राय - फोटो : Getty

रियो ओलंपिक में शनिवार को पहले दिन पिस्टल शूटर जीतू राय ने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल्स में जगह बनाई लेकिन अंतिम दौर में आठवें स्थान पर पिछड़कर पदक जीतने से वंचित रह गए।

विज्ञापन


जीतू राय ने क्वालीफिकेशन राउंड में 46 निशानेबाजों के बीच छठे स्थान पर रहकर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया था। इससे 31वें ओलंपिक खेलों में पहले ही दिन भारत की जीत की उम्मीदें जग गईं थी लेकिन फाइनल्स में जीतू  78.7 के स्कोर के साथ सबसे पिछड़ गए और उन्हें बिना पदक के बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन


क्वालीफिकेशन राउंड में शीर्ष आठ में रहने वाले निशानेबाजों को फाइनल्स में जगह बनाने का मौका मिलता है। जीतू राय को अभी पचास मीटर पिस्टल में भी भाग लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी स्पर्धा में भारत के अन्य निशानेबाज गुरप्रीत क्वालीफिकेशन राउंड में ही बाहर हो गए थे। गुरप्रीत ने 576 का स्कोर किया था और वह बीसवें स्थान पर रहे थे। क्वालीफिकेशन में जीतू एक समय 11 वें स्थान पर पिछड़ रहे थे लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए छठा स्थान हासिल किया। पहली दो सीरीज में उन्होंने एकसमान 96 का स्कोर किया और उसके बाद क्रमश: 98, 96, 96 और 98 स्कोर किए।

इटली के गिसिपी गिरिडानो ने क्वालीफिकेशन में पांचवां स्थान हासिल किया था। चीन के पेंग वेई (590) पहले स्थान पर रहे थे। उनसे छह अंक पीछे कोरिया के जिन जोंगोह रहे।
 
वहीं, पुरुष हॉकी में भारत ने आयरलैंड को 3-2 से हरा दिया है। ओलंपिक खेलों में भारत को 16 साल बाद हॉकी में पहली जीत मिली है। भारत की ओर से रुपिंदर पाल सिंह (27 और 49वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि रघुनाथ ने एक गोल (15वें मिनट ) किया।
 

भारत के लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना रियो ओलंपिक से बाहर

first day of rio olympics
इसके अलावा रियो ओलंपिक के पहले दिन की शुरुआत में भारत के हाथ काफी निराशा लगी है। भारत के लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना को लुकाज कुबोट और मार्सिन माटकोवस्की के हाथों 4-6, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ वह रियो ओलंपिक से बाहर हो गए।

भारत को निशानेबाजी में भी निराशा का सामना करना पड़ा। हालांकि, नौकायन के सिंगल स्कल्स में दत्तू भोकानल 15वें स्थान पर रहे। वहीं महिला निशानेबाज अयोनिका पॉल और अपूर्वी चंदीला 10 मीटर एयर रायफल मुकाबले से बाहर हो गई हैं।

निशानेबाजी में 10 मीटर एयर रायफल में दोनों भारतीय महिला निशानेबाज शुरुआती दौर में ही हारकर फाइनल की रेस बाहर हो गईं। अयोनिका 237.7 अंक के साथ 25वें पायदान पर रही जबकि अपूर्वी 237.1 अंक के साथ 33वें स्थान पर रही। दोनों ने ही दूसरे दौर में 185.6 अंक हासिल किए थे।

शनिवार को नौकायन में दत्तू बाबन भोकानल ने अच्छी शुरुआत करते हुए पुरुष सिंगल स्कल्स में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वह पहले हिट में तीसरे स्थान पर रहे।

24 साल के भोकानल ने अपने हिट में 7:21:67 का समय निकाल कर तीसरे स्थान पर रहे। पहले और दूसरे स्थान पर क्रमशः क्यूबा और मैक्सिको के एथलीट रहे। वह 1500 मीटर की नौकायन रेस के बाद तीसरे स्थान पर रहने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed