फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   FIH Pro League Jugraj and Abhishek included in India Hockey team Manpreet Singh will captain check team list and schedule

FIH Pro League: भारत हॉकी टीम में दो नए खिलाड़ी शामिल, मनप्रीत सिंह ही करेंगे कप्तानी, देखिए टीम और शेड्यूल

Thu, 27 Jan 2022 08:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 27 Jan 2022 08:47 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने वाले कप्तान मनप्रीत सिंह पर एक और बड़ी जिम्मेदारी है। अब यह स्टार मिडफील्डर 8 से 13 फरवरी के बीच दक्षिण अफ्रीका और फ्रांस के खिलाफ होने वाले डबल लेग एफआईएच प्रो लीग में टीम की कमान संभालेगा।

विज्ञापन
FIH Pro League Jugraj and Abhishek included in India Hockey team Manpreet Singh will captain check team list and schedule
मनप्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने वाले कप्तान मनप्रीत सिंह पर एक और बड़ी जिम्मेदारी है। अब यह स्टार मिडफील्डर 8 से 13 फरवरी के बीच दक्षिण अफ्रीका और फ्रांस के खिलाफ होने वाले डबल लेग एफआईएच प्रो लीग में टीम की कमान संभालेगा। मुकाबले के लिए 20 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को उपकप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन


युवा ड्रैगफ्लिकर जुगराज सिंह और स्ट्राइकर अभिषेक को पहली बार भारतीय हॉकी टीम में शामिल किया गया है। पंजाब के अटारी के रहने वाले जुगराज पहली हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप के दौरान राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। इसके बाद उन्हें पहली बार सीनियर राष्ट्रीय शिविर में शामिल होने का मौका मिला। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, अभिषेक एक स्ट्राइकर हैं जो पहले जूनियर कार्यक्रम का हिस्सा थे। वे 2017 और 2018 में सुल्तान ऑफ जोहोर कप में भारत के लिए खेले थे। हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले अभिषेक ने पंजाब नेशनल बैंक के लिए पहली सीनियर मेन इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप में भी अच्छा प्रदर्शन किया।  इससे उन्हें पहली बार सीनियर नेशनल कैंप में जगह बनाने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 सदस्यीय टीम में गोलकीपर पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक भी शामिल हैं। डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह और जुगराज भी दल का हिस्सा हैं। मिडफील्ड में मनप्रीत के साथ नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, जसकरण सिंह, शमशेर सिंह और विवेक सागर प्रसाद होंगे। फॉरवर्ड लाइन में मंदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, आकाशदीप सिंह, शिलानंद लकरा, दिलप्रीत सिंह और अभिषेक शामिल हैं।

कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए भारत पांच स्टैंडबाई खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम में चार अतिरिक्त खिलाड़ियों को रखा है। भारतीय टीम चार फरवरी को बेंगलुरु से दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी।


भारतीय टीम का शेड्यूल
भारत अपने पहले मैच में 8 फरवरी को फ्रांस से खेलेगा और अगले दिन मेजबान दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। भारतीय टीम 12 फरवरी को फिर से फ्रांस से खेलेगी और उसके बाद अगले दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। सभी मैच दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में होंगे।

भारतीय हॉकी टीम:

गोलकीपर: पी आर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक।

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (उप-कप्तान), अमित रोहिदास, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह।

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह (कप्तान), नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, जसकरण सिंह, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद।

फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, आकाशदीप सिंह, शिलानंद लकरा, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक।

स्टैंडबाय: सूरज करकेरा, मंदीप मोर, राजकुमार पाल, सुमित, गुरसाहिबजीत सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed