फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   FIH Hockey 5s Indian Mens team beat Switzerland 4-3 in Hockey 5s womens team lost

FIH Hockey 5s: हॉकी-5एस में भारतीय पुरुष टीम ने स्विट्जरलैंड को 4-3 से हराया, महिला टीम की हार

Sat, 04 Jun 2022 10:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसान Published by: रोहित राज Updated Sat, 04 Jun 2022 10:30 PM IST
सार

एफआईएच की ओर से आयोजित पहला हॉकी-5एस मैच खेलने के लिए लुसान पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 4-3 से हरा दिया। वहीं, महिला टीम को पहले मुकाबले में उरुग्वे से 3-4 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
FIH Hockey 5s Indian Mens team beat Switzerland 4-3 in Hockey 5s womens team lost
भारत पुरुष हॉकी टीम - फोटो : twitter @hockey india

विस्तार

पुरुष टीम के खिलाड़ी मोहम्मद राहिल ने पहले मिनट में गोल दागकर बढ़त दिलाई। इसके भारत के मंदीप ने चौथे मिनट में हॉफ लाइन से तेज शॉट लगाया, लेकिन स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ने इसे सुरक्षित कर लिया। इसके अगले मिनट में भारत को फ्री हिट मिली और उसे गोल करने में कोई चूक नहीं की। इसके बाद स्विट्जरलैंड ने छठे मिनट में पलटवार करते हुए टीम के लिए पहला गोल किया। पहला हॉफ खत्म होने से कुछ सेकंड पहले (10वें मिनट) मोहम्मद राहिल ने बाएं कॉर्नर से अपना दूसरा गोलकर करके भारत की बढ़त 3-1 कर दी। 
विज्ञापन


दूसरे हाफ के 11वें मिनट में स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी ने तेजी दिखाई और टीम के लिए दूसरा गोल दागकर स्कोर 3-2 किया। इसके बाद 16वें मिनट में पैट्रिक ने रिवर्स फ्लिक करके स्कोर 3-3 से बराबरी पर ला दिया। मैच खत्म होने के दो मिनट पहले गुरिंदर (19वें मिनट) ने दाएं तरफ से स्विस गोलची को चमका देकर निर्णायक गोल दाग दिया। हालांकि, आखिरी मिनट में स्विट्जरलैंड ने हमला किया, लेकिन गोलकीपर पवन ने शानदार बचाव करके टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, भारतीय महिला टीम की पहली भिड़ंत उरुग्वे से हुई। मैच के पहले मिनट में अजमिना ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। उरुग्वे ने भी दूसरे मिनट में पलटवार करके स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के छठे मिनट में उरुग्वे की स्ट्राइकर ने भारतीय गोलकीपर रजनी को छकाते हुए दूसरा गोल करेक बढ़त दिला दी। हालांकि, अगले ही मिनट में अजमिना ने पलटवार करते हुए स्कोर 2-2 से बराबरी पर ला दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हाफ के खत्म होने के आखिरी मिनट में उरुग्वे की कप्तान वियाना ने गोल दागकर बढ़त ले ली। दूसरे हाफ में दोनों टीमों कुछ मौके मिले, लेकिन कोई भी गोल में तब्दील नहीं कर सका। 18वें मिनट में जूनियस विश्व कप की स्टार खिलाड़ी मुमताज खान ने गोल दागकर स्कोर 3-3 कर दिया। 19वें मिनट में उरुग्वे की कप्तान वियना ने फिर से हमला बोला और स्कोर 4-3 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम बैकफुट पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed