फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Fifa World Cup Ukraine beat Scotland 3-1 in playoff will face Wales in final

Fifa World Cup: युद्ध पीड़ित यूक्रेन को फुटबॉल टीम ने जीत से दी खुशी की चमक, स्कॉटलैंड को 3-1 से हराया

Thu, 02 Jun 2022 11:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लासगो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लासगो Published by: रोहित राज Updated Thu, 02 Jun 2022 11:01 PM IST
सार

स्टेडियम में मौजूद स्कॉटलैंड के प्रशंसकों ने भी इस जीत पर तालियां बजाईं और अभिवादन किया। बाद में यूक्रेन टीम के खिलाड़ियों ने अपने नीले और पीले रंग के राष्ट्रीय ध्वज के साथ मैदान का चक्कर लगाया।

विज्ञापन
Fifa World Cup Ukraine beat Scotland 3-1 in playoff will face Wales in final
यूक्रेन ने स्कॉटलैंड को हराया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युद्ध से परेशान यूक्रेन देशवासियों को खुशी देने का मौका तब मिला, जब विश्व कप में क्वालिफाई करने के लिए उतरी यूक्रेन फुटबॉल टीम ने प्ले ऑफ सेमीफाइनल के मैच में स्कॉटलैंड को 3-1 से हरा दिया। चमकीले पीले रंग के कपड़े पहने खिलाड़ियों ने इस जीत से अपने युद्ध पीड़ित देश के चेहरे पर चमक लाई। अब यूक्रेन का सामना रविवार को वेल्स से होगा और जीतने वाली टीम नवंबर में होने वाले कतर विश्व कप में जगह बनाएगी। 
विज्ञापन


स्टेडियम में मौजूद थे 3 हजार यूक्रेन टीम के समर्थक 
मैच के शुरुआत से ही यूक्रेन के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाना शुरू कर दिया। टीम के अनुभवी कप्तान एंड्री यारमेलंको ने 33वें मिनट में पहला दमदार गोल करके टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। पहले हॉफ में यूक्रेनी फुटबॉलरों ने मैच में अपनी आत्मा झोंक दी। दूसरे हॉफ के शुरुआत मिनट (49वें मिनट) में ही कप्तानी एंड्री के शानदार शॉट की बदौलत रोमन यारमेचुक ने हेडर से गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी। जब यह गोल हुआ, तब स्टेडियम में बैठे 51 हजार दर्शकों में लगभग तीन हजार यूक्रेनी दर्शकों ने जोश के साथ जश्न मनाया और अपने झंडे को हवा में लहराने लगे। 
विज्ञापन


स्कॉटलैंड ने किया एकमात्र गोल 
मैच के 79वें मिनट में स्कॉटलैंड के कॉलम मैकग्रोगर ने गोल करके टीम के लिए पहला गोल दागा। इसके बाद मैच के आखिरी मिनट में आर्टेम डोवबीक के गोल ने यूक्रेनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। सभी खिलाड़ी आसमान की ओर देखकर जमीन पर बैठ गए और जश्न मनाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में मौजूद स्कॉटलैंड के प्रशंसकों ने भी इस जीत पर तालियां बजाईं और अभिवादन किया। बाद में यूक्रेन टीम के खिलाड़ियों ने अपने नीले और पीले रंग के राष्ट्रीय ध्वज के साथ मैदान का चक्कर लगाया। मैच से पहले जब यूक्रेन देश का राष्ट्रगान गाया गया तब स्कॉटिश प्रशंसक भी एकजुटता के संदेश को लेकर उनके गाने में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed