फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Fifa World Cup Oleksandr Zinchenko tearful before World Cup playoff

Fifa World Cup: विश्व कप प्लेऑफ से पहले फूट-फूटकर रोए यूक्रेनी स्टार फुटबॉलर जिनचेंको, कहा- देशवासियों को देंगे खुशी का मौका

Wed, 01 Jun 2022 10:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 01 Jun 2022 10:12 PM IST
सार

मैनचेस्टर सिटी को इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले डिफेंडर जिनचेंको मैच की पूर्व संध्या पर भावुक हो गए। उन्होंने रोते हुए कहा कि वह और उनकी टीम अपने देशवासियों को इस वक्त खुशी का मौका देना चाहते हैं।

विज्ञापन
Fifa World Cup Oleksandr Zinchenko tearful before World Cup playoff
ओलेक्जेंडर जिनचेंको - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप का टिकट हासिल करने से दो कदम दूर खड़ी यूक्रेन के नामी फुटबॉलर ओलेक्जेंडर जिनचेंको स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले प्लेऑफ से पहले फूट-फूटकर रो पड़े। इस दौरान वह बताने की कोशिश कर रहे थे कि उनके और टीम साथियों के लिए इस वक्त अपने देश का प्रतिनिधत्व करना कितना मायने रखता है, जब विश्व कप का टिकट उनकी पहुंच में है। 
विज्ञापन


मैनचेस्टर सिटी को इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले डिफेंडर जिनचेंको मैच की पूर्व संध्या पर भावुक हो गए। उन्होंने रोते हुए कहा कि वह और उनकी टीम अपने देशवासियों को इस वक्त खुशी का मौका देना चाहते हैं। उन्हें इस वक्त इसकी बहुत अधिक जरूरत है। 
विज्ञापन


जिनचेंको ने कहा हम सभी जानते हैं कि इस वक्त उनके देश में क्या चल रहा है। यही कारण है कि वे सभी मैदान पर लड़ने के मूड में हैं। जिनचेंको ने कहा कि एक बात तय है कि यूक्रेनी हर हाल में यही चाहते हैं कि युद्ध बंद हो जाए। उन्होंने कहा कि जितने भी यूक्रेनियों को यह मैच देखने का मिलेगा। वह यही समझेंगे कि उनके पीछे उनका पूरा देश खड़ा है और उनका समर्थन कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारियों के बीच रही परिवार की चिंता
युद्धग्रस्त यूक्रेन को बुधवार की रात स्कॉटलैंड के खिलाफ विश्व कप क्वालिफाइंग का पहला प्ले ऑफ खेलना है। यह मुकाबला मार्च में होना था, लेकिन यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इस मैच का विजेता निर्णायक प्ले ऑफ में हैंप्डन पार्क में रविवार को वेल्स के खिलाफ खेलेगा। यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने इस विश्व कप प्लेऑफ के लिए यूक्रेनी टीम और कोच ओलेक्जेंडर पेत्राकोव को शुभकामनाएं दी हैं। 

कोच पेत्राकोव ने कहा कि टीम को तैयारियां कराना बेहद कठिन काम रहा है। ऐसे हालातों में जब टीम के प्रत्येक खिलाड़ी के दिमाग में अपने माता-पिता, परिवार, रिश्तेदारों की चिंता बसी हो कि देश में उनके साथ क्या हो रहा होगा। उन्होंने माहौल को हल्का करने के लिए चुटकले भी सुनाए। हल्के तरीके से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की कोशिश की, लेकिन सभी को मालूम है कि उनके सामने एक बहुत बड़ा लक्ष्य है। 


नौ खिलाड़ियों को ही मिला है खेलने का मौका
यूक्रेन की 26 सदस्यीय टीम में जिनसेंको और अन्य नौ खिलाड़ियों को युद्ध के दौरान बाहर के क्लबों से खेलना का मौका मिला। बाकी खिलाड़ियों को दिसंबर से अपने घर में किसी तरह के कंपटीशन खेलना का मौका ही नहीं मिला है। पिछले एक माह से टीम देश से बाहर तैयारियों का मौका मिला है। वहीं यूक्रेन के साथ स्कॉटलैंड और वेल्स भी विश्व कप क्वालिफाई करने के लिए आतुर हैं। स्कॉटलैंड अंतिम बार 24 वर्ष पूर्व 1998 में विश्व कप खेला था, जबकि वेल्स को विश्व कप में खेले हुए 64 वर्ष हो गए हैं। यूक्रेन 2006 के विश्व कप में अंतिम बार खेला था। उसे भी विश्व कप खेले हुए 16 साल हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed