फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   FIFA World Cup North Macedonia made the biggest upset beat Italy in the playoff Cristiano Ronaldo's Portugal Wales and Sweden win

FIFA World Cup: नॉर्थ मेसिडोनिया ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, इटली को प्लेऑफ में हराया

Fri, 25 Mar 2022 02:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 25 Mar 2022 02:54 PM IST
सार

इटली की टीम फुटबॉल इतिहास में पहली बार लगातार दो वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी। 2018 में भी इटैलियन टीम क्वलीफाई नहीं कर सकी थी। इससे पहले 1930 में उसने भाग नहीं लिया था और 1958 में उसने क्वालीफाई नहीं किया था।

विज्ञापन
FIFA World Cup North Macedonia made the biggest upset beat Italy in the playoff Cristiano Ronaldo's Portugal Wales and Sweden win
नीली जर्सी में निराश इटली के खिलाड़ी और लाल जर्सी में जश्न मनाते नॉर्थ मेसेडोनिया के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूरो चैंपियन इटली की टीम एक बार फिर से फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप में नहीं दिखेगी। वर्ल्ड कप प्लेऑफ के सेमीफाइनल में उसे नॉर्थ मेसेडोनिया के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा। निर्धारित 90 मिनट समाप्त होने के बाद इंटरी टाइम में गोल कर नॉर्थ मेसेडोनिया ने इटली का दिल तोड़ दिया। इटैलियन टीम ने पिछले साल यूरो कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन


90+2वें मिनट में नॉर्थ मेसेडोनिया के एलेक्जेंडर ट्रेजकोव्स्की ने गोल कर इटली की टीम को हैरान कर दिया। गोल होने के बाद नॉर्थ मेसेडोनिया के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मैदान में जश्न मनाने लगे। नॉर्थ मेसेडोनियाका प्लेऑफ के फाइनल में पुर्तगाल से मुकाबला होगा। यह मैच पुर्तगाल के शहर पोर्टो में मंगलवार (29 मार्च) को देर रात खेला जाएगा।
विज्ञापन


नॉर्थ मेसेडोनिया के मैनेजर ब्लागोजा मिलेव्स्की ने कहा, "हमारे पास दो शॉट थे और हमने मैच जीत लिया। हम इटली के खिलाफ इटली के अंदाज में जीते।" दूसरी ओर, हार के बाद इटली के मैनेजर रोबर्टो मैनसिनी ने कहा कि इटली का हारना उनके करियर का सबसे निराशाजनक पल है। जिस तरह जुलाई (पिछले साल यूरो कप जीती थी) मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ पल था उसी तरह यह सबसे निराशाजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इटली की टीम फुटबॉल इतिहास में पहली बार लगातार दो वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी। 2018 में भी इटैलियन टीम क्वलीफाई नहीं कर सकी थी। इससे पहले 1930 में उसने भाग नहीं लिया था और 1958 में उसने क्वालीफाई नहीं किया था। 

इसी बीच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने तुर्की को 3-1 से हराकर वर्ल्ड कप में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। पुर्तगाल के लिए डी सिल्वा मेनटेइरो ने 15वें, डिएगो जोटा ने 42वें और मथेउस नुनेस ने 90+4वें मिनट में गोल किया। तुर्की के लिए इकलौता गोल बुराक यिल्माज ने 65वें मिनट में किया। एक अन्य मैच में वेल्स ने गैरेथ बेल की गोल की मदद से ऑस्ट्रिया को 2-1 और स्वीडन ने चेक गणराज्य को हराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed