फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Ferrari Under Pressure Only After The First Race Of F1 Season

सत्र की पहली एफ 1 रेस में पिछड़ने के बाद दबाव में फेरारी की टीम

Thu, 09 Jul 2020 11:02 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 09 Jul 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ferrari Under Pressure Only After The First Race Of F1 Season
फॉर्मूला 1 रेस - फोटो : ट्विटर

फॉर्मूला वन सत्र की पहली रेस के बाद ही फेरारी की टीम दबाव में आ गई है। रविवार को होने वाली ग्रां प्री से पहले वो‘एयरोडाइनामिक्स’ में सुधार में जुटी है।इस सत्र में फेरारी को प्रबल दावेदार मर्सीडीज और अपने बीच के अंतर को कम करने की उम्मीद थी, लेकिन फेरारी की एसएफ 1000 कार पिछले साल की तुलना में धीमी लगी और उस पर अन्य टीमों से भी पिछड़ने का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


फेरारी ने कहा, ‘एसएफ1000 उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।’ऑस्ट्रिया ग्रां प्री में फेरारी की टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। पिछले सत्र में अधिकांश पोल पोजीशन हासिल करने वाले चार्ल्स लेकलर्क सत्र की पहली रेस के क्वालीफाइंग में सातवें जबकि सबेस्टियन वेटेल 11वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


लेकलर्क हालांकि दुर्घटनाओं के बीच अपने धैर्य की बदौलत दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे। वेटेल 10वें स्थान पर रहे और वह कार के संतुलन से इतने नाराज थे कि उन्होंने कह दिया कि कार चलाने योग्य नहीं है। इसका मतलब है कि फेरारी के टीम प्रिंसिपल मातिया बिनोटो पर दबाव बढ़ गया है, क्योंकि टीम 2019 में ड्राइवर और टीम खिताब की दौड़ में मर्सीडीज से काफी पीछे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed