फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Fencing World Cup Olympian Bhavani Devi exits individual womens sabre event

Fencing World Cup: ओलंपियन भवानी देवी हारीं, व्यक्तिगत वर्ग में भारत की चुनौती समाप्त

Sat, 15 Jan 2022 09:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 15 Jan 2022 09:38 PM IST
सार

भारतीय स्टार तलवारबाज और ओलंपियन भवानी देवी जॉर्जिया में चल रहे विश्व कप के महिला व्यक्तिगत साबरे वर्ग से हारकर बाहर हो गई हैं। उनके अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों को भी हार का सामना करना पड़ा है, जिसके साथ ही भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई है।

विज्ञापन
Fencing World Cup Olympian Bhavani Devi exits individual womens sabre event
भवानी देवी - फोटो : twitter@Media_SAI

विस्तार

भारतीय स्टार तलवारबाज और ओलंपियन भवानी देवी जॉर्जिया में चल रहे विश्व कप के महिला व्यक्तिगत साबरे वर्ग से हारकर बाहर हो गई हैं। उनके अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों को भी हार का सामना करना पड़ा है, जिसके साथ ही भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई है। दुनिया में 55वें नंबर की खिलाड़ी भवानी को 128 के दौर में बाय मिला था लेकिन अगले दौर में उन्हें स्पेन की एलेना हर्नांडिज ने 15-8 से हरा दिया।

विज्ञापन


चेन्नई की 28 वर्षीय भवानी ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला तलवारबाज हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2021 में हिस्सा लिया था और यहां उन्हें ग्रुप चरण में चार जीत, एक हार और एक ड्रा से संतोष करना पड़ा था। 
विज्ञापन


अन्य भारतीयों में अनिता करूणाकरण और जोशना क्रिस्टी 128 के दौर में नहीं पहुंच सकी। करूणाकरण को रूस की डारिया ड्रोड ने 15-3 से हराया जबकि जोशना को स्पेन की अरासेली नवारो ने इसी अंतर से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवानी देवी बुल्गारिया में 28 और 29 जनवरी को होने वाला अगला विश्व कप भी खेल सकती हैं। इसके बाद यूनान में चार और पांच मार्च को और बेल्जियम में 18 और 19 मार्च को विश्व कप होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed