{"_id":"603b67488059a27e544d5708","slug":"fazza-world-ranking-tournament-indian-para-archers-along-with-rakesh-kumar-wins-gold-and-silver-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाजा विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट: भारतीय तीरंदाजों ने जीते दो स्वर्ण, रजत पदक भी झोली में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
फाजा विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट: भारतीय तीरंदाजों ने जीते दो स्वर्ण, रजत पदक भी झोली में
Sun, 28 Feb 2021 03:20 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 28 Feb 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
भारतीय तीरंदाजी
- फोटो : social media
भारतीय पैरा तीरंदाजों का फाजा विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को तीरंदाज राकेश कुमार ने कंपाउंड व्यक्तिगत जबकि हरविंदर सिंह और पूजा की जोड़ी ने रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
राकेश ने फाइनल में हमवतन श्याम सुंदर को 143-135 से हराया जबकि सेमीफाइनल में उन्होंने तुर्की के अज्ञान को 143-138 से शिकस्त दी। वहीं हरविंदर और पूजा ने फाइनल में तुर्की की दुनिया की नंबर एक जोड़ी को हराया।
विज्ञापन
उधर अन्य मुकाबले में श्याम सुंदर और ज्योति बालियान ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। इन दोनों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी रजत पदक जीते।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बाद इस साल पैरा तीरंदाजी की वापसी हो रही है। दुबई में चल रही इस प्रतियोगिता में 11 देशों के 70 तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं।