फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   F2 Racing racer Jehan wins Formula Two race of the season in last minute

F2 Racing: 23 साल के रेसर जेहान फॉर्मूला टू आखिरी क्षणों में जीते, सत्र की दूसरी जीत दर्ज की

Sat, 11 Dec 2021 10:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबूधाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबूधाबी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 10:10 PM IST
सार

एफ टू रेसिंग में भारत के जेहान दारुवाला ने सत्र की दूसरी जीत दर्ज की। जेहान ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद शानदार प्रदर्शन किया और रेस अपने नाम की। 
 

विज्ञापन
F2 Racing racer Jehan wins Formula Two race of the season in last minute
जेहान दारूवाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के जेहान दारुवाला ने शनिवार को यहां दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2021 फॉर्मूला टू (एफटू) सत्र में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई के 23 वर्षीय खिलाड़ी ने फीचर रेस के लिए 10वें स्थान से क्वालिफाई करने के बाद पोल पोजीशन (शीर्ष स्थान) से स्प्रिंट रेस शुरू की थी। 
विज्ञापन


कार्लिन टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले इस भारतीय ने शुरुआत में अपनी बढ़त कायम रखी लेकिन बाद में ब्राजील के फेलिपे द्रुगोविच ने उन्हें कड़ी टक्कर दी और उनसे आगे निकल गए। जेहान ने आखिरी क्षणों में शानदार वापसी करते हुए ब्राजील के खिलाड़ी को दो सेकंड से पछाड़ दिया। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के ऑस्कर पियस्ट्री तीसरे स्थान पर रहते हुए फॉर्मूला टू सत्र का खिताब अपने नाम किया। फॉर्मूला टू स्प्रिंट रेस में पिछले साल बहरीन और इस साल की शुरुआत में मोंजा के बाद जेहान के कॅरिअर की यह तीसरी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed