फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   F1 race: Sebastian Vettel set to replace Sergio Perez at Racing Point

रेसिंग प्वाइंट को छोड़ेंगे सर्जियों पेरेज, सेबेस्टियन वेटेल लेंगे जगह

Thu, 10 Sep 2020 12:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 10 Sep 2020 12:18 PM IST
सार

set to replace Sergio Perez at

विज्ञापन
F1 race: Sebastian Vettel set to replace Sergio Perez at Racing Point
सेबेस्टियन वेटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फॉर्मूला वन ड्राइवर सर्जियो पेरेज इस सत्र के बाद रेसिंग प्वाइंट टीम छोड़ देंगे, जिसे पूर्व में फोर्स इंडिया के नाम से जाना जाता था। इस तरह से सेबेस्टियन वेटेल के लिए उनका स्थान लेने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। पेरेज ने सोशल मीडिया पर बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी और फोर्स इंडिया के पूर्व मालिक विजय माल्या का भी आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सात साल तक एक साथ रहने के बाद इस टीम के साथ मेरा रिश्ता इस सत्र के बाद समाप्त हो जाएगा। मुझे विजय माल्या ने जो अवसर दिया मैं हमेशा उसका आभारी रहूंगा। उन्होंने 2014 में मुझ पर भरोसा जताया और मुझे फोर्स इंडिया के साथ अपना एफवन करियर बनाए रखने की अनुमति दी।'
विज्ञापन


वेटेल पहले ही रेसिंग प्वाइंट से जुड़ने की योजना बना चुके हैं, जिसे अगले सत्र से एस्टन मार्टिन के नाम से जाना जाएगा। पेरेज के जाने से चार बार के एफवन चैंपियन वेटेल के लिए टीम से जुड़ना आसान हो जाएगा। वेटेल इस सत्र के आखिर में फेरारी छोड़ देंगे, लेकिन उन्होंने अभी नई टीम से करार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed