फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   F1 legend Michael Schumacher admitted in Paris hospital for cell therapy surger, claims report

फर्मूला- 1 लीजेंड माइकल शूमाकर सेल थेरेपी सर्जरी के लिए पेरिस के अस्पताल में भर्ती

Tue, 10 Sep 2019 10:20 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 10 Sep 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
F1 legend Michael Schumacher admitted in Paris hospital for cell therapy surger, claims report
माइकल शूमाकर - फोटो : social Media

सात बार के फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन माइकल शूमाकर को पेरिस के जॉर्जेस-पोम्पिडो अस्पताल में सेल थेरेपी सर्जरी के लिए एडमिट कराया गया है। फ्रांसीसी दैनिक ले पेरिसियन के अनुसार पेरिस अस्पताल विभाग ने चिकित्सा गोपनीयता कानूनों का हवाला देते हुए इस खबर की पुष्टि करने या इनकार करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


फ्रांसीसी दैनिक ले पेरिसियन के अनुसार 50 वर्षीय जर्मन रेसर हार्ट सर्जन फिलिप मेनसे की देखरेख में हैं। ले पेरिसियन की मानें तो "इलाज मंगलवार सुबह शुरू होगा और वह बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।
विज्ञापन


शुमाकर दिसंबर 2013 में एक बड़ी दुर्घटना में चोटिल हुए थे, उनका हेलमेट भी टूट गया था। तब उनकी स्थिति के बारे में थोड़ी जानकारी सार्वजनिक की गई थी।  उन्हें छह महीने के लिए कोमा में रखा गया था और सितंबर 2014 में घर वापस आने से पहले उन्हें ग्रेनोबल अस्पताल से लुसाने ले जाया गया था जहां उनका निजी इलाज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूमाकर ने अपना पहला विश्व खिताब 25 साल पहले जीता था और 1992 में अपना पहला ग्रां प्री जीता था। 2006 में चीन में  उन्होंने अपनी आखिरी ग्रां प्री रेस जीती थी। मर्सिडीज के साथ तीन साल के करार के बाद वह 2010 में रिटायर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed