{"_id":"5ea6c221d05a8477246ca263","slug":"f1-grand-prix-cancelled-due-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों पर कहर बनकर टूट रहा कोरोना वायरस, अब फ्रेंच F-1 ग्रांप्री भी रद्द","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेलों पर कहर बनकर टूट रहा कोरोना वायरस, अब फ्रेंच F-1 ग्रांप्री भी रद्द
Mon, 27 Apr 2020 04:59 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 27 Apr 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
formula 1 car in race
घातक कोरोना वायरस महामारी के कारण 28 जून को होने वाली फ्रेंच ग्रां प्री फॉर्म्यूला वन रेस को सोमवार को रद्द कर दिया गया। आयोजकों ने यह घोषणा की। रेस के प्रबंध निदेशक एरिक बोलियर ने कहा कि कोविड-19 के कारण मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 वायरस के प्रसार से जुड़ी स्थिति को देखते हुए फ्रेंच ग्रां प्री ने फ्रांसीसी सरकार के फैसलों पर गौर किया। हमने निर्णय किया कि वर्तमान स्थिति में इस प्रतियोगिता का आयोजन करना संभव नहीं है।’
विज्ञापन
फॉर्म्यूला वन की यह इस साल की दसवीं रेस है जिसे कोविड-19 के कारण रद्द या स्थगित करना पड़ा है। जिन रेस को रद्द करने का फैसला किया गया है उनमें फ्रांस के अलावा ऑस्ट्रेलिया और मोनाको की रेस शामिल हैं जबकि बहरीन, चीन, वियतनाम, नीदरलैंड, स्पेन, अजरबेजान और कनाडा में होने वाली रेस को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन