फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   F-1 Race: Indian racer Jehan Daruvala to test F1 car with McLaren for the first time, will be tested at Silverstone on June 21-22

F-1 Race: पहली बार मैकलारेन के साथ एफवन कार का टेस्ट देंगे भारतीय रेसर जेहान, 21-22 जून को सिल्वरस्टोन में होगा टेस्ट

Mon, 20 Jun 2022 11:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Jun 2022 11:22 PM IST
सार

23 साल के जेहान इंग्लैंड के सिल्वरस्टोन सर्किट में 21 और 22 जून को मैकलारेन एमसीएल35 को चलाएंगे, जिसने 2021 एफवन चैंपियनशिप में भाग लिया था।

विज्ञापन
F-1 Race: Indian racer Jehan Daruvala to test F1 car with McLaren for the first time, will be tested at Silverstone on June 21-22
जेहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवा भारतीय फॉर्मूला 2 कार रेसर जेहान दारुवाला ने सोमवार को 8 बार की कंस्ट्रक्टर्स विजेता टीम मैकलारेन के साथ दो दिन का टेस्ट हासिल करके अपने फॉर्मूला वन कार चलाने के सपने को साकार करने की ओर कदम बढ़ाया।
विज्ञापन


23 साल के जेहान इंग्लैंड के सिल्वरस्टोन सर्किट में 21 और 22 जून को मैकलारेन एमसीएल35 को चलाएंगे, जिसने 2021 एफवन चैंपियनशिप में भाग लिया था। जेहान टेस्ट के दौरान करीब 300 किमी प्रति घंटे की अधिक की गति के साथ ट्रैक का चक्कर लगाएंगे।
विज्ञापन


Jehan Daruvala - Wikipedia

फॉर्मूला टू के मौजूदा सत्र में तीसरे स्थान पर काबिज मुंबई के जेहान पहली बार फॉर्मूला वन कार चलाने का अनुभव हासिल करेंगे। नारायण कार्तिकेयन और करुण चंडोक के बाद जहान एफवन कार चलाने के लक्ष्य के करीब पहुंचेंगे। जेहान 2020 में रेड बुल जूनियर टीम का हिस्सा बने थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मौका पाकर काफी खुश हूं। अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर मिला है। मैंने पहले कभी एफवन कार नहीं चलाई है। यह परीक्षण कार की विशेषताओं को जानने और सीमाओं का पता लगाने के लिए है।
- जेहान दारुवाला, फॉर्मूला 2 कार रेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed