{"_id":"5f36c507069c9304b275dcc6","slug":"eliud-kipchoge-announced-brand-ambassador-for-run-as-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक मैराथन चैंपियन किपचोगे को ‘रन एज वन’ का दूत बनाया गया, कहा- भारत मेरे दिल के करीब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक मैराथन चैंपियन किपचोगे को ‘रन एज वन’ का दूत बनाया गया, कहा- भारत मेरे दिल के करीब
Fri, 14 Aug 2020 10:38 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
किपचोगे
- फोटो : ट्विटर
मौजूदा ओलंपिक मैराथन चैंपियन इलियू्ड किपचोगे को शुक्रवार को ‘सनफीस्ट इंडिया रन एज वन’ का दूत बनाया गया। इस ‘वर्चुअल रन’ का आयोजन कोविड-19 महामारी से प्रभावित लोगों की मदद के लिये धन जुटाने के लिये किया जा रहा है। किपचोगे विएना में दो से भी कम घंटे में मैराथन पूरी करने वाले पहले एथलीट बन गए थे।
विज्ञापन
35 साल के किपचोगे ने एक घंटे 59.40 मिनट में यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, 'भारत मेरे दिल के काफी करीब है और मुझे इस खूबसूरत देश के आतिथ्य को देखने का मौका मिला था। अच्छे काम के लिये दौड़कर, पैदल चलकर या जॉगिग करते हुए लोगों की मदद करने का यह बेहतरीन तरीका है। इसलिए ही मैं ‘सनफीस्ट इंडिया रन एज वन’ के दूत के रूप में जुड़ा हूं।'
विज्ञापन