फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Eight players included Mariyappan Thangavelu will get National sports awards this year

सर्वोच्च सम्मान खेल रत्न समेत इस बार आठ पैरा खिलाड़ियों को मिलेंगे पुरस्कार

Sat, 22 Aug 2020 07:11 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 22 Aug 2020 07:11 AM IST
सार

मरियप्पन देश के सबसे बड़े खेल सम्मान खेल रत्न को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय पैरा एथलीट हैं। उनसे पहले पूर्व पैरालंपिक विजेता देवेंद्र झाझरिया और दीपा मलिक को इससे सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
Eight players included Mariyappan Thangavelu will get National sports awards this year
मरियप्पन थांगवेलु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थांगवेलु को 29 अगस्त को वर्चुअल सम्मेलन में खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा और यह अभूतपूर्व ही होगा कि उन सहित आठ पैरा खिलाड़ियों को इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन


पैरा एथलीट संदीप चौधरी, पैरा निशानेबाज मनीष नरवाल और पैरा तैराक सुयश जाधव भी उन 27 अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनकी घोषणा शुक्रवार को खेल मंत्रालय ने की। इससे अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले पैरा खिलाड़ियों की संख्या 30 तक पहुंच गई और 1961 में इनके शुरू होने के बाद पैरा खेल जगत से राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं की कुल संख्या 47 हो गई।

विज्ञापन

पैरा बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना की बदौलत ही पिछले कुछ वर्षों में भारतीय पैरा बैडमिंटन ने ऊंचाईयों को छुआ और इस बार उनका नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार की सूची में चार अन्य के साथ शामिल हैं। भारतीय पैरा पॉवरलिफ्टिंग संस्थापक और राष्ट्रीय कोच विजय मुनीशवार को खेल को अपनी सेवायें देने के लिए द्रोणाचार्य आजीवन पुरस्कार हासिल करने वालों की सूची में शामिल किया गया।

ध्यानचंद पुरस्कार पाने वालों में जे रंजीत कुमार और सत्य प्रकाश तिवारी को सूची में चुना गया है। भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने विज्ञप्ति में कहा, ‘ये सम्मान देश में पैरालंपिक आंदोलन की दिशा में बढ़ने के लिए बड़ी प्रेरणा हैं। हमारे खिलाड़ियों और कोचों को पैरालंपिक सपनों को पूरा करने के लिए ये पुरस्कार बिलकुल सही समय आए है। सभी पुरस्कार हासिल करने वालों को दिल से बधाई।'

विज्ञापन

मरियप्पन को टोक्यो के लिए मिलेगी प्रेरणा

24 साल के मरियप्पन तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने रियो 2016 पैरालंपिक खेलों के पुरूषों के ऊंची कूद टी42 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था और पिछले साल दुबई में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। अर्जुन और पद्म श्री हासिल कर चुके मरियप्पन के लिए यह सम्मान टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों की तैयारियों के लिए प्रेरणा का काम करेगा।

वहीं चौधरी ने इंडोनेशिया 2018 एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ भारत को पहला पदक दिलाया था और 2019 में दुबई में पुरूष भाला फेंक एफ64 वर्ग में अपने रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए वह विश्व चैंपियन बने थे। वह टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारत के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं।

18 वर्ष के नरवाल अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले दूसरे पैरा निशानेबाज होंगे, उनसे पहले 1997 में नरेश कुमार ने यह पुरस्कार हासिल किया था। इस पुरस्कार से निश्चित रूप से इस युवा को प्रेरणा मिलेगी जो पिछले तीन वर्षों में 19 राष्ट्रीय और 17 अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर अपनी प्रतिभा से सनसनी फैला दी थी।

विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 विजेता पैरा खिलाड़ी

  • खेल रत्न: थांगवेलु मरियप्पन (पैरा एथलीट)
  • अर्जुन पुरस्कार: संदीप चौधरी (पैरा एथलेटिक्स), मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी) और सूयश जाधव (पैरा तैराकी)
  • द्रोणाचार्य आजीवन पुरस्कार: विजय मुनीशवार (पैरा पॉवरलिफ्टिंग)
  • ध्यानचंद पुरस्कार: जे रंजीत कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सत्य प्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed