{"_id":"5f879efb8ebc3eefba4129f6","slug":"egypt-squash-open-joshna-chinappa-in-quarter-finals-ghoshal-loses-in-third-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्र स्क्वॉश ओपन: जोशना चिनप्पा क्वार्टर फाइनल में, घोषाल तीसरे दौर में हारे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मिस्र स्क्वॉश ओपन: जोशना चिनप्पा क्वार्टर फाइनल में, घोषाल तीसरे दौर में हारे
Thu, 15 Oct 2020 06:29 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 15 Oct 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
सौरव घोषाल , जोशना चिनप्पा
- फोटो : pti
पिछले छह महीने में अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही शीर्ष भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने सीआईबी मिस्र ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं सौरव घोषाल का सफर तीसरे दौर में थम गया। दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी जोशना ने तीसरे दौर में संघर्षपूर्ण मुकाबले में 38वीं रैंकिंग की फरीदा मोहम्मद को 11-7,11-6,7-11,10-12,11-9 से पराजित किया। अब अगले दौर में जोशना का सामना नूर अल शेरबिनी से होगा। घोषाल को मिस्र के मेजान हशीम के हाथों 8-11,9-11,8-11 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन
जीत के बाद जोशना ने कहा, ‘उसने लय हासिल करने में थोड़ा समय लिया लेकिन इसके बाद उसे रोकना आसान नहीं था। उसने बहुत अच्छे विनर लगाए। मैं जीत दर्ज करके राहत महसूस कर रही हूं क्योंकि इस मैच में किसी की भी जीत हो सकती थी।’
विज्ञापन