फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   E-Sports: Central government gave official recognition to e-sports, included in major sports disciplines

E-Sports: केंद्र सरकार ने ई-स्पोर्ट्स को आधिकारिक मान्यता दी, देश की प्रमुख खेल विधाओं में शामिल किया

Wed, 28 Dec 2022 01:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 28 Dec 2022 01:28 AM IST
सार

जकार्ता एशियन गेम्स 2018 में ई-स्पोर्ट्स को नुमाइशी खेल के रूप में शामिल किया गया था। तब से इसे बहु खेल आयोजन का हिस्सा बनाने की मांग उठ रही थी।

विज्ञापन
E-Sports: Central government gave official recognition to e-sports, included in major sports disciplines
ई स्पोर्ट्स (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार ने मंगलवार को ई स्पोर्ट्स को आधिकारिक मान्यता दे दी। साथ ही इसे देश की प्रमुख खेल विधाओं में भी शामिल किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान की धारा 77 के प्रावधान तीन में मिले अधिकारों का प्रयोग करके ई स्पोर्ट्स से संबंधित नियमों में बदलाव किया। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स और खेल मंत्रालय से ई स्पोटर्स को बहु खेल आयोजनों में शामिल करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


जकार्ता एशियन गेम्स 2018 में ई-स्पोर्ट्स को नुमाइशी खेल के रूप में शामिल किया गया था। तब से इसे बहु खेल आयोजन का हिस्सा बनाने की मांग उठ रही थी। राष्ट्रपति की अधिसूचना (23 दिसंबर को जारी) के बाद आई टी मंत्रालय आनलाइन गेमिंग संबंधी मसलों पर नोडल एजेंसी होगा और खेल मंत्रालय को अपने विषयों में इसे शामिल करना होगा ।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति भी ई स्पोर्ट्स को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में अगले साल जून में सिंगापुर में पहला ओलंपिक ई स्पोर्ट्स सप्ताह भी मनाया जाएगा। भारतीय डीओटीए टू टीम ने बर्मिंघम में 2022 में हुए पहले राष्ट्रमंडल ई स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक जीता था। अगले साल चीन में होने वाले एशियन गेम्स में भी ई स्पोर्ट्स का डेब्यू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed