फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Dutee Chand wins gold at the fifth Indian Grand Prix

दुती चंद ने पांचवें भारतीय ग्रैंड प्रिक्स में जीता गोल्ड, श्रीशंकर ने लगाई आठ मीटर की लंबी छलांग

Sat, 17 Aug 2019 08:05 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 17 Aug 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
Dutee Chand wins gold at the fifth Indian Grand Prix
दुती चंद

भारतीय स्टार धाविका दुती चंद ने शुक्रवार को पांचवें भारतीय ग्रैंड प्रिक्स में 100 मीटर इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। ओडिशा की इस एथलीट ने 11.42 सेकेंड्स का समय निकालते हुए सफलता हासिल की। पटियाला में आज से शुरू हुई प्रतियोगिता में पुरुष/महिला को मिलाकर 16 इवेंट होंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा ऐथलीट एम श्रीशंकर ने भारतीय सरजमीं पर छह महीने बाद शानदार वापसी करते हुए पांचवीं इंडियन ग्रां प्री में शुक्रवार को यहां लंबी कूद स्पर्धा में आठ मीटर की छलांग लगाकर सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


दोहा में 28 सितंबर से छह अक्टूबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वॉलिफाइ कर चुके श्रीशंकर ने इससे पहले भारत में दो मार्च को संगरूर में प्रतियोगिता में भाग लिया था। सत्र का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले महीने बिस्केक में आया जो 7.97 मीटर का था। उन्होंने अपने पहले तीन प्रयास में दो बार 7.95 की दूरी तय करने के बाद आठ मीटर की छलांग लगाई। इसके बाद उन्होंने 6.71, 7.62 और 7.73 मीटर की छलांग लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तीसरा अवसर है जब श्रीशंकर ने आठ मीटर लंबी छलांग लगाई है। उन्होंने इससे पहले भुवनेश्वर में हुए राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप में 8.11 और 8.20 मीटर की छलांग के साथ राष्ट्रीय रेकॉर्ड कायम किया था। एड़ी की चोट के कारण हालांकि इस खिलाड़ी को खेल से दूर रहना पड़ा था। उन्होंने इस साल जून में वापसी के बाद यूरोप में चार टूर्नमेंटों में भाग लिया। 

प्रतियोगिता के बाद श्रीशंकर ने कहा, 'चोट से वापसी के बाद मैंने ज्यादा प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लिया है। मैं आठ मीटर की दूरी तय करने से खुश हूं लेकिन मुझे आगे सुधार करना होगा।' कर्नाटक के सिद्धार्थ नाइक (7.56 मीटर) दूसरे और हरियाणा के साहिल महाबली (7.55 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे। 

गोला फेंक में इंदरजीत सिंह विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वॉलिफाइ करने के लिए 20.70 मीटर के मानक से काफी पीछे रह गए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19.51 मीटर का रहा। 

तमिलनाडु की अर्चना सुसींत्रांन 200 मीटर दौड़ में करियर के सर्वश्रेष्ठ 23.18 सेकंड के समय के साथ शीर्ष पर रही लेकिन वह विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर सकीं। क्वॉलिफाइंग मानक 23.02 सेकंड का था। वह इससे पहले 100 मीटर की दौड़ में स्टार खिलाड़ी दुती चंद से पिछड़कर दूसरे स्थान पर रहीं। 

पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में विजय सिंह मलिक (सेना) ने अपने करियर में केवल दूसरी बार 51 सेकंड से कम समय लिया। वह 50.99 सेकंड के प्रदर्शन के साथ दूसरे स्थान पर रहे। शीर्ष पर रहे तमलीरसन संतोष कुमार (तमिलनाडु) ने उनसे बेहद ही मामूली अंतर से आगे रहे। अनुभवी जितिन पाल तीसरे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed