फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Dutee Chand closes season with 200m gold to complete sprint double

दुती चंद ने फिर लगाई 'गोल्डन' दौड़, अब 200 मीटर रेस में जीता सोना

Mon, 14 Oct 2019 07:34 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 14 Oct 2019 07:34 AM IST
विज्ञापन
Dutee Chand closes season with 200m gold to complete sprint double
दुती चंद - फोटो : social media

फर्राटा धाविका दुती चंद ने 59वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक के साथ सत्र का समापन किया। 100 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाली दुती ने 200 मीटर में 23.17 सेेकंड का समय लिया जो इस साल किसी भी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ समय है। अर्चना सुशींद्रन (23.41 सेकंड) ने रजत जीता।

विज्ञापन


ओडिशा की दुती को चैंपियनशिप की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट गोला फेंक खिलाड़ी ताजिंदरपाल सिंह तूर को सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट चुना गया। पुरुष त्रिकूद में एशियाई खेलों के चैंपियन अरपिंदर सिंह की गैरमौजूदगी में छह प्रतिभागियों ने 16 मीटर से अधिक दूरी तय की। कार्तिक उन्निकृष्णन 16.78 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ शीर्ष पर रहे।
विज्ञापन


महिलाओं की3000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ में चिंता यादव (10:11.70सेकंड) रेलवे की अपनी साथी पारुल चौधरी को पछाड़ कर चैंपियन बनीं। रेलवे की पीयू चित्रा टूर्नामेंट में दोहरा स्वर्ण पदक जीतने वाली  दूसरी खिलाड़ी रहीं। आठ सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण जीतने वाली चित्रा 1500 मीटर में दो मिनट 04.59 सेकंड के साथ विजेता बनीं। रेलवे ओवरऑल चैंपियन, जबकि सेना दूसरे और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed