{"_id":"5fb360df8ebc3e276d6bb847","slug":"dustin-johnson-wins-masters-for-first-time-breaks-tiger-woods-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉनसन ने तोड़ा वुड्स का 23 साल पुराना रिकॉर्ड, 18 साल बाद किसी नंबर एक खिलाड़ी ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जॉनसन ने तोड़ा वुड्स का 23 साल पुराना रिकॉर्ड, 18 साल बाद किसी नंबर एक खिलाड़ी ने जीती ट्रॉफी
Tue, 17 Nov 2020 11:04 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:04 AM IST
सार
- जो डस्टिन ने पांच शॉट से जीत दर्ज की
- 1997 में वुड्स की रिकॉर्ड जीत के बाद सबसे बड़ी विजय
विज्ञापन
गोल्फ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी डस्टिन जॉनसन ने अंतिम दौर में चार अंडर 68 के स्कोर के साथ मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। जॉनसन का कुल स्कोर 20 अंडर 268 रहा, उन्होंने 1997 में टाइगर वुड्स के बनाए रिकॉर्ड को दो शॉट से तोड़ा। जॉर्डन स्पीथ ने भी 2015 में इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
विज्ञापन
जॉनसन ने पांच शॉट से जीत दर्ज की जो 1997 में वुड्स की रिकॉर्ड 12 शॉट से जीत के बाद सबसे बड़ी जीत है। कोविड-19 महामारी के कारण इस टूर्नामेंट को अप्रैल से स्थगित करके नवंबर में आयोजित किया गया। कैमरन स्मिथ ने अंतिम दौर में तीन अंडर 69 के स्कोर से कुल 15 अंडर का स्कोर बनाया और संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन