{"_id":"5dfcf7958ebc3e878e382451","slug":"doping-cases-up-13-percent-in-international-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय खेलों में डोपिंग के मामलों में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अंतरराष्ट्रीय खेलों में डोपिंग के मामलों में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Fri, 20 Dec 2019 10:02 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
DOPE TEST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि 2017 में अंतरराष्ट्रीय खेलों में डोपिंग के मामले पिछले 2016 की तुलना में 13 प्रतिशत बढ़ गए। वाडा ने कहा कि 2017 में डोपिंग के 1804 मामले दर्ज किए गए जबकि 2016 में इनकी संख्या1595 थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया कि 2017 में दर्ज मामले 114 देशों और 93 खिलाड़ियों के थे। इटली के सर्वाधिक 171 खिलाड़ी डोपिंग के दोषी पाए गए जबकि फ्रांस के 128 और अमेरिका के 103 खिलाड़ी दोषी रहे। ब्राजील के 84 और रूस के 82 खिलाड़ी प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाए गए।
विज्ञापन
चीन, भारत, बेल्जियम, स्पेन और दक्षिण अफ्रीका में भी डोपिंग के मामले पाए गए। बाडीबिल्डिंग में सबसे ज्यादा 266 और एथलेटिक्स में 242 खिलाड़ी दोषी रहे।
विज्ञापन