{"_id":"5fd9fe9fb59f31245f205d0f","slug":"doha-to-host-2030-asian-games-riyadh-awarded-2034-edition","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहा करेगा 2030 एशियाई खेलों की मेजबानी, 2034 की जिम्मेदारी रियाद को मिली","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दोहा करेगा 2030 एशियाई खेलों की मेजबानी, 2034 की जिम्मेदारी रियाद को मिली
Wed, 16 Dec 2020 08:33 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 16 Dec 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाई खेलों को लेकर बुधवार शाम बड़ी खबर आई। 2030 में होने वाले एशियाई खेलों की मेजबानी दोहा करेगा तो सउदी अरब के रियाद में 2034 के एशियाई खेल होंगे। पिछले एशियाई खेल 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए थे तो हांगझोउ में 2022 में अगला एशियाड होगा। एशिया में खेलों की सर्वोच्च संस्था एशियाई ओलंपिक काउंसिल ने इसकी घोषणा करते हुए आयोजन से जुड़ी जानकारी दी। गौरतलब है कि एशिया के 45 देशों की राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां एशियाई ओलंपिक काउंसिल की सदस्य हैं।
विज्ञापन
एशियाड के नाम से पहचाने जाने वाले एशियाई खेलों का आयोजन प्रत्येक चार वर्ष में होता है, जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। भारत में इन खेलों का दो बार आयोजन हो चुका है।
विज्ञापन
बता दें कि सऊदी अरब उन चार देशों में शामिल है जिसने 2017 में कतर का व्यापार और यात्रा में बहिष्कार किया था हालांकि हाल ही में संकेत मिले हैं कि इनके बीच के विवाद को सुलझाया जा सकता है। इन सबके बीच ओसीए ने फैसला किया कि मतदान में विजेता को 2030 की मेजबानी सौंपी जाएगी जबकि दूसरा उम्मीद्वार 2034 में खेलों का आयोजन करेगा। ओसीए अध्यक्ष शेख अहमद अल फहद अल सबाह ने कहा, 'इसका मतलब कोई विजेता नहीं रहा और किसी की हार नहीं हुई।'
विज्ञापन
उन्होंने इस समझौते पर पहुंचने के लिए सऊदी अरब और कतर के विदेश मंत्रियों तथा सम्मेलन के मेजबान ओमान का आभार व्यक्त किया।