फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Divyansh won both national senior and junior rifle titles in National Shooting Championship

National Shooting Championship: दिव्यांश ने राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर दोनों राइफल खिताब जीते

Fri, 10 Dec 2021 10:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 10 Dec 2021 10:29 PM IST
सार

दिव्यांश ने फाइनल में 250 का शानदार स्कोर बनाया और पुरुष 10 मीटर एयर राइफल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लगातार दो खिताब जीते।
 

विज्ञापन
Divyansh won both national senior and junior rifle titles in National Shooting Championship
भारतीय निशानेबाजी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पूर्व नंबर एक निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने शुक्रवार को यहां एमपी शूटिंग (निशानेबाजी) अकादमी में फाइनल में 250 का शानदार स्कोर बनाकर पुरुष 10 मीटर एयर राइफल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लगातार दो खिताब जीते।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के रूद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल 249.3 अंक से दूसरे स्थान पर रहे जबकि असम के ह्रदय हजारिका ने 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता की राइफल स्पर्धाओं में 228.2 अंक से कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रिकॉर्ड 768 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। राजस्थान के निशानेबाज ने 63वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तरह जूनियर पुरुष प्रतियोगिता जीतकर दिन में दो खिताब अपने नाम किए। 
विज्ञापन


उन्होंने जूनियर फाइनल में 252.2 अंक से पहला स्थान हासिल किया था जबकि रूद्रांक्ष ने 251.2 अंक से इसमें भी रजत पदक जीता। दिल्ली के पार्थ मखिजा 229.9 अंक से तीसरे स्थान पर रहे। पटियाला में मध्यप्रदेश के आकाश कुशवाहा और प्रगति दुबे ने मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा जीती। आकाश ने हरियाणा के लक्ष्य श्योराण और प्रगति ने भावना चौधरी को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed