फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Discuss thrower Kaur provisionally suspended after testing positive for banned drug

Ban On Kamalpreet Kaur: डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर को बड़ा झटका, प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के चलते लगा बैन

Thu, 05 May 2022 03:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 05 May 2022 03:04 PM IST
सार

कमलप्रीत कौर ने टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाई थी और देश को आगामी प्रतियोगिताओं में उनसे पदक की उम्मीद थी। डोप टेस्ट में फेल होने के बाद उन पर चार साल का बैन लग सकता है। 
 

विज्ञापन
Discuss thrower Kaur provisionally suspended after testing positive for banned drug
कमलप्रीत कौर - फोटो : twitter@WeAreTeamIndia

विस्तार

भारत की स्टार डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद उन पर अस्थायी बैन लगाया गया है। अगर वो जांच में दोषी पाई जाती हैं तो उनके ऊपर चार साल तक का बैन लग सकता है। कमलप्रीत कौर ने टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाई थी और देश को आगामी प्रतियोगिताओं में उनसे पदक की उम्मीद थी। उन्हें ओलंपिक खिलाड़ियों के विशेष दल भी शामिल किया गया था और राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भी वो शामिल थीं। 
विज्ञापन


प्रतिबंधित दवा के सेवन पर लगा बैन
एआईयू ने ट्वीट के जरिए बताया कि डोप टेस्ट के दौरान कमलप्रीत कौर के शरीर के अंदर प्रतिबंधित दवा (स्टैनोजोलोल) पाई गई थी। इसके बाद उन पर अस्थायी बैन लगाया गया है। यह एक तरह का स्टेरोयड होता है, जिसका सेवन विश्व एथलेटिक्स के नियमों के अनुसार गलत है। विश्व एथलेटिक्स डोपिंग रोधी नियमों के अनुसार सुनवाई होने से पहले आरोपी एथलीट को सभी तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से मना कर दिया जाता है और सुनवाई में दोषी पाए जाने पर स्थायी बैन लगाया जाता है। वहीं, सुनवाई में निर्दोष पाए जाने पर खिलाड़ी को सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति दी जाती है। 
विज्ञापन


अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कौर का टेस्ट कब हुआ था। हालांकि, विश्व एथलेटिक्स की सूची में कौर का नाम दर्ज है। पिछले साल अचानक ही उनके प्रदर्शन में निखार आया था, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रतिबंधित दवा के सेवन से इंकार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में छठें स्थान पर रहीं कौर
कौर टोक्यो ओलंपिक में छठे स्थान पर रही थीं। पिछले महीने घुटने की चोट के चलते वो फेडेरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शामिल नहीं हुई थीं। वहीं, थिरुवनंतपुरम में हुई इंडियन ग्रांप्री में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। उनके नाम 65.06 मीटर तक डिस्कस फेंकने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज है, जो उन्होंने पिछले साल बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed