फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Dipika kumari komalika bari Ankita Bhakat indian women recurve team win gold medal at archery world cup

तीरंदाजी विश्व कप: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रचा इतिहास, मैक्सिको को हराकर जीता स्वर्ण पदक

Sun, 27 Jun 2021 03:06 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 27 Jun 2021 03:06 PM IST
सार

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत को ये स्वर्णिम सफलता दीपिका कुमारी, कोमालिका बारी और अंकिता भकत की तिकड़ी ने दिलाई। 

विज्ञापन
Dipika kumari komalika bari Ankita Bhakat indian women recurve team win gold medal at archery world cup
दीपिका कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने स्वर्णिम इतिहास रच दिया। दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कोमलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण के फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन

 
भारतीय तिकड़ी ने खिताबी जीत के साथ ही इस महीने की शुरुआत में ओलंपिक के आखिरी क्वालीफायर में पहले दौर की हार की निराशा को कुछ हद तक दूर किया। उनकी 5- 1 की जीत से भारत को विश्व कप के तीसरे चरण में दूसरा स्वर्ण पदक मिला। इससे पहले शनिवार को कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिषेक वर्मा ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


भारत की इस जीत पर वर्ल्ड आर्चरी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल की ओर से ट्वीट कर कहा गया, भारत ने पेरिश में स्वर्ण पदक जीत लिया है। पेरिस में विश्व कप स्टेज 3 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। ये ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed