फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   dipa karmakar wins bronze medal in vault event of artistic gymnastics world cup

भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने सुरक्षित किया ब्रॉन्ज मेडल, 'अब ओलंपिक दूर नहीं'

Sat, 24 Nov 2018 11:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
dipa karmakar wins bronze medal in vault event of artistic gymnastics world cup
Dipa Karmakar

भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने शनिवार को जर्मनी में चल रहे आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स विश्व कप के वॉल्ट इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। 

विज्ञापन


त्रिपुरा की 25 वर्षीया ने 14.316 का स्कोर करते हुए टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल सुरक्षित किया। दीपा ने शुक्रवार को वॉल्ट के फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया था। उन्होंने क्वालिफिकेशन के लिए हिस्सा लेने वाली 16 जिम्नास्टों में 14.100 का स्कोर किया और छठें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


ब्राजील की रेबेका एंड्राडे ने 14.728 का स्कोर करके गोल्ड मेडल जीता। अमेरिका की जाडे कैरे ने 14.516 का स्कोर कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस प्रदर्शन की मदद से दीपा 2020 ओलंपिक्स में क्वालिफाई करने के करीब पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जिम्नास्टिक्स संघ के उपाध्यक्ष रियाज अहमद भाटी ने कहा, 'दीपा ने पहले टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। वह अभी और टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेंगी, लेकिन यह सबसे कड़ा था। दीपा के कोच बिश्वेश्वर नंदी को शुभकामनाएं। उन्होंने देश का नाम रोशन किया है। अब ओलंपिक्स दूर नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed