{"_id":"5c892a7bbdec2214216cc1dd","slug":"dipa-karmakar-eyes-on-olympi-kota-with-strong-performances","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपा के निशाने पर टोक्यो ओलंपिक का कोटा ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दीपा के निशाने पर टोक्यो ओलंपिक का कोटा
Wed, 13 Mar 2019 09:36 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपा करमाकर गुरुवार से बाकू (14 से 17 मार्च) और दोहा (20 से 23 मार्च) में शुरू हो रहे कलात्मक जिम्नास्टिक्स विश्व कप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर ओलंपिक कोटा हासिल करने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
दीपा ने नवंबर 2018 में जर्मनी के कोटबस में कलात्मक जिम्नास्टिक्स विश्व कप की वाल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का मजबूत दावा पेश किया था। घुटने की चोट से वापसी के बाद यह दीपा का पहला टूर्नामेंट था।
विज्ञापन
इस चोट के कारण जकार्ता एशियाई खेलों में वह वाल्ट फाइनल में नहीं खेल पाई थीं और उन्हें टीम स्पर्धा से हटना पड़ा था। हालांकि उन्होंने समय पर उबरते हुए कोटबस में तीसरा स्थान हासिल कर ओलंपिक क्वालिफिकेशन की उम्मीद बनाए रखी। दीपा ने मेलबर्न में 21 से 24 फरवरी तक हुए विश्व कप में नहीं खेलने का फैसला किया था।
विज्ञापन
दीपा करमाकर ने कहा, 'इस बार ओलंपिक क्वालिफिकेशन कई दौर से होगा जिसमें विश्व कप भी शामिल हैं। मैं 2020 ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए अपने मौके बढ़ाने के लिए सभी संभव दौर में भाग लेना चाहती हूं। पिछले साल जर्मनी में विश्व कप में पदक जीतकर मेरे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है।मैं अच्छा प्रदर्शन कर ओलंपिक की ओर प्रगति करने की उम्मीद लगाए हुए हूं।'