{"_id":"5c82b718bdec2214733734c2","slug":"dinesh-dagar-enters-in-quarter-final-of-gb-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ओलंपिक पदक विजेता को हराकर दिनेश क्वार्टर फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पूर्व ओलंपिक पदक विजेता को हराकर दिनेश क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Sat, 09 Mar 2019 12:10 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
boxing shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मुक्केबाज दिनेश डागर (69 किग्रा) ने पूर्व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एवल्डास पेत्राउस्कास को हराकर फिनलैंड के हेलसिंकी में चल रहे 38वें अंतरराष्ट्रीय जीबी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
भारत के टूर्नामेंट में दो पदक पक्के हो गए हैं। एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता सुमित सांगवान (91 किग्रा) और गोविंद साहनी (49 किग्रा) ने बाई मिलने के बाद सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
वहीं डागर ने लिथुआनिया के अपने प्रतिद्वंद्वी को 3-2 से हराया। अंकित खन्ना (64 किग्रा) को पहले दौर में इंग्लैंड के ल्यूक मैकोमैर्क ने 5-0 से मात दी। टूर्नामेंट में 15 देशों के सौ मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन