फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Diksha Dagar and in-form Tvesa Malik is ready for Swiss Challenge

स्विस चैलेंज के लिए तैयार हैं भारत की युवा गोल्फ सनसनी त्वेसा मलिक, दीक्षा में भी आत्मविश्वास

Wed, 09 Sep 2020 02:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 09 Sep 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Diksha Dagar and in-form Tvesa Malik is ready for Swiss Challenge
त्वेसा मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले सप्ताह अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करने वाली त्वेसा मलिक और अपने खेल में सुधार करने को प्रतिबद्ध दीक्षा डागर गुरुवार से शुरू होने वाली वीपी बैंक स्विस लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती पेश करेंगी। चौबीस वर्षीय त्वेसा पिछले सप्ताह फ्लमसरबर्ग लेडीज ओपन में संयुक्त चौथे स्थान पर रही थी। यह अंतरराष्ट्रीय पेशेवर प्रतियोगिता में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम है।

विज्ञापन


त्वेसा ने कहा कि वह अधिक से अधिक टूर्नामेंट में खेलने की इच्छुक है। उन्होंने कहा, 'मैंने चार महीने से अधिक समय तक घर में पर्याप्त विश्राम किया। मुझे जिस भी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा मैं उसमें खेलूंगी।' त्वेसा ने जहां पिछले कुछ सप्ताह में अच्छे परिणाम हासिल किये वहीं दीक्षा का प्रदर्शन औसत रहा। वह स्कॉटिश ओपन और एआईजी महिला ओपन में कट से चूक गई थी जबकि चेक लेडीज ओपन और फ्लमसरबर्ग में क्रमश: संयुक्त 67वें और संयुक्त 47वें स्थान पर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed