फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Diamond League Shelly Ann Fraser Pryce wins 100m gold in 10.67 seconds, breaks meet record of 10.72 seconds

Diamond League: फ्रेजर ने 10.67 सेकंड में जीता 100 मीटर का स्वर्ण, 10.72 सेकंड के मीट रिकॉर्ड को तोड़ा

Mon, 20 Jun 2022 12:20 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Mon, 20 Jun 2022 12:20 AM IST
सार

ओलंपिक में तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता जमैका की शेली एन फ्रेजर प्राइस ने पेरिस डायमंड लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ 10.67 सेकंड में पूरी करके साल के सर्वश्रेष्ठ समय की बराबरी करके स्वर्ण पदक जीता। 

विज्ञापन
Diamond League Shelly Ann Fraser Pryce wins 100m gold in 10.67 seconds, breaks meet record of 10.72 seconds
शेली एन फ्रेजर प्राइस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक में तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता जमैका की शेली एन फ्रेजर प्राइस ने पेरिस डायमंड लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ 10.67 सेकंड में पूरी करके साल के सर्वश्रेष्ठ समय की बराबरी करके स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन


प्राइस ने पिछले महीने कीनिया में किप कीनो क्लासिक में निकाले गए अपने ही समय की बराबरी की। उन्होंने दो बार की मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और हमवतन जमैका की एलेन थॉम्पसन हेरा के पिछले साल बनाए गए 10.72 सेकंड के मीट रिकॉर्ड को भी तोड़ा। बहरीन की विनफ्रेड यावी ने महिलाओं की तीन हजार स्टीपलचेज में आठ मिनट 56.55 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण जीता। यह इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ समय भी है।
विज्ञापन


यूक्रेन की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता यारोस्लावा महुचिख ने भी महिलाओं की ऊंची कूद में 2.01 मीटर कूद लगाकर स्वर्ण जीता। यह वर्ष 2022 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यूक्रेन की ही इरीना गेराशचेंको और यूलिया लेवचेंको ने रजत और कांस्य पदक जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के फर्राटा धावक लक्सोलो एडम्स ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ 19.82 सेकंड में पूरी करके आसानी से सोने का तमगा जीता। डोमिनिका गणराज्य के अलेक्जेंडर ओगांडो 20.03 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed