फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Diamond League: Sable breaks his record for 8th time in steeplechase, finishes fifth with 8 minutes 12.48 seconds

Diamond League: साबले ने स्टीपलचेज में 8वीं बार तोड़ा अपना रिकॉर्ड, 8 मिनट 12.48 सेकंड के साथ पांचवें स्थान पर रहे

Mon, 06 Jun 2022 11:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रबात (मोरक्को)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रबात (मोरक्को) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Jun 2022 11:23 PM IST
सार

इथोपिया के टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता लामेचा गिरमा 7 मिनट 59.24 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उनके हमवतन हेलमेरियम तेगेगन ने 8 मिनट 6.29 सेकंड के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Diamond League: Sable breaks his record for 8th time in steeplechase, finishes fifth with 8 minutes 12.48 seconds
अविनाश साबले - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के अविनाश साबले प्रतिष्ठित डायमंड लीग मीट में पांचवें स्थान पर रहे।  उन्होंने इस दौरान 3000 मीटर स्टीपलचेज में 8वीं बार अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। महाराष्ट्र के बीड जिले के रहने वाले सेना के 27 साल के साबले ने रविवार को शीर्ष खिलाड़ियों के बीच 8 मिनट 12.48 सेकंड का समय लिया।
विज्ञापन


उन्होंने मार्च में तिरुवनंतपुरम में इंडियन ग्रां प्री के दौरान 8 मिनट 16.21 सेकंड के अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में 3 सेकंड से अधिक का सुधार किया। स्थानीय दावेदार और टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता सोफियान अल बक्काली ने मीट रिकॉर्ड 7 मिनट 58.28 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।  
विज्ञापन


इथोपिया के टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता लामेचा गिरमा 7 मिनट 59.24 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उनके हमवतन हेलमेरियम तेगेगन ने 8 मिनट 6.29 सेकंड के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। रियो ओलंपिक 2016 चैंपियन केन्या केकोन्सेसलेस किपरुतो 8 मिनट 12.47 सेकंड के साथ चौथे स्थान पर रहे। किपरुतो भारत के साबले से एक सेकंड के 100वें हिस्से से आगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक पदक विजेता को पछाड़ा
साबले हालांकि टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता केन्या के बेंजामिन किगेन से आगे रहे जिन्होंने 8 मिनट 17.32 सेकंड का समय लिया। साब्ले 3000 मीटर स्टीपलचेज में कई बार अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले 2018 में अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में 8 मिनट 29.80 सेकंड के समय के साथ गोपाल सैनी का 8 मिनट 30.88 का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था।


पिछले साल साबले ने अमेरिका में 13 मिनट 25.65 सेकंड के साथ पुरुष 5000 मीटर में 30 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था जो बहादुर प्रसाद ने 1992 में बार्सिलोना में 13 मिनट 29.70 सेकंड के समय के साथ बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed