{"_id":"5aa242534f1c1b8c778b4754","slug":"dharun-ayyasamy-breaks-national-record-in-400-meter-obstacle-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"अय्यासामी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, वूमेन कैटेगरी में हिमा दास रहीं अव्वल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अय्यासामी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, वूमेन कैटेगरी में हिमा दास रहीं अव्वल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
dharun ayyasamy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के धरूण अय्यासामी ने राष्ट्रीय स्तर की 400 मीटर बाधा दौड़ में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने रन एडम फेडरेशन कप में गुरुवार को 49.45 सेकेंड में 400 मीटर बाधा दौड़ में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि यह अय्यासामी के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
49.45 सेकेंड में 400 मीटर बाधा दौड़ पार कर उन्होंने 11 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा है। अय्यासामी से पहले जोसेफ अब्राहम ने 2007 में 49.51 सेकेंड का समय लेकर 400 मीटर बाधा दौड़ पार की थी। अय्यासामी ने 49.45 सेकेंड का समय लेकर भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन का गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 49.45 सेकेंड का क्वालिफाइंग मार्क भी हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं अन्य धावक टी संतोष कुमार ने 50.14 सेकेंड के समय के साथ रजत और एम रामचंद्रन ने 51.61 सेकेंड के समय के साथ इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले अरपिन्दर सिंह ने तिहरी कूद स्पर्धा में 16.61 मीटर की ऊंचाई पार कर राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 16.60 मीटर के क्वालीफाइंग मार्क को हासिल किया।
विज्ञापन
महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में 18 वर्षीय हिमा दास ने 23.37 सेकेंड का समय लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। वह 1998 में पीटी ऊषा द्वारा बनाए गए 23.30 सेंकेंड के रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गईं। असम की हिमा राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 22.60 सेकेंड क्वालीफाइंग मार्क को भी हासिल करने से चूक गईं है।