फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   dharun ayyasamy breaks national record in 400 meter obstacle race

अय्यासामी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, वूमेन कैटेगरी में हिमा दास रहीं अव्वल

Fri, 09 Mar 2018 01:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
dharun ayyasamy breaks national record in 400 meter obstacle race
dharun ayyasamy

तमिलनाडु के धरूण अय्यासामी ने राष्ट्रीय स्तर की 400 मीटर बाधा दौड़ में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने रन एडम फेडरेशन कप में गुरुवार को 49.45 सेकेंड में 400 मीटर बाधा दौड़ में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि यह अय्यासामी के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

विज्ञापन


49.45 सेकेंड में 400 मीटर बाधा दौड़ पार कर उन्होंने 11 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा है। अय्यासामी से पहले जोसेफ अब्राहम ने 2007 में 49.51 सेकेंड का समय लेकर 400 मीटर बाधा दौड़ पार की थी। अय्यासामी ने 49.45 सेकेंड का समय लेकर भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन का गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 49.45 सेकेंड का क्वालिफाइंग मार्क भी हासिल कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं अन्य धावक टी संतोष कुमार ने 50.14 सेकेंड के समय के साथ रजत और एम रामचंद्रन ने 51.61 सेकेंड के समय के साथ इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले अरपिन्दर सिंह ने तिहरी कूद स्पर्धा में 16.61 मीटर की ऊंचाई पार कर राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 16.60 मीटर के क्वालीफाइंग मार्क को हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में 18 वर्षीय हिमा दास ने 23.37 सेकेंड का समय लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। वह 1998 में पीटी ऊषा द्वारा बनाए गए 23.30 सेंकेंड के रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गईं। असम की हिमा राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 22.60 सेकेंड क्वालीफाइंग मार्क को भी हासिल करने से चूक गईं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed