फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Delhi toxic air has left some of the women boxers, gathered in city for the AIBA World Championship 

विश्व चैंपियन महिला बॉक्सर दिल्ली के वायु प्रदूषण को लेकर चिंतित, कही बड़ी बात

Sun, 11 Nov 2018 07:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
Delhi toxic air has left some of the women boxers, gathered in city for the AIBA World Championship 
AIBA World Championship

एआईबीए विश्व चैंपियनशिप के लिए जुटी कुछ महिला मुक्केबाज दिल्ली की जहरीली हवा को लेकर चिंतित हैं लेकिन भारतीयों की मेहमाननवाजी ने उन्हें सहज किया है।

विज्ञापन


बुल्गारिया की 2014 की 57 किग्रा वर्ग में विश्व चैंपियन स्टेनिमारा पेत्रोवा ने संवाददाताओं से कहा, 'हम अच्छा महसूस नहीं कर रहे। कहीं और की तुलना में यहीं वायु बदतर है। सांस लेने में हमें थोड़ी दिक्कत हो रही है। यहां ट्रेनिंग करना मुश्किल है (इस वायु गुणवत्ता में)।'
विज्ञापन


यूरोपीय चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता अजिजे निमानी ने भी पेत्रोवा की बात दोहराई। ओलंपिक क्वालीफायर 2016 के 51 किग्रा वर्ग में एमसी मैरीकोम को हराने वाली निमानी ने कहा, 'यह मेरी पहली भारत यात्रा है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि यह थोड़ा अधिक स्वच्छ होनी चाहिए थी लेकिन यहां के लोग काफी अच्छे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब और हरियाणी में पराली जलाने से दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र की वायु गुणवत्ता पर असर पड़ा है। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बावजूद लोगों ने दिवाली पर जमकर पटाखे बजाए जिससे स्थिति और खराब हो गई।

निमानी ने स्वीकार किया कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि टूर्नामेंट के लिए काफी समय पहले आ जाने के कारण वह सामंजस्य बैठा लेंगी। विश्व चैंपियनशिप 2016 की रजत पदक विजेता स्टायका पेत्रोवा ने कहा कि यह मुद्दा नहीं होगा क्योंकि वायु गुणवत्ता सभी के लिए समान है। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed