फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Delhi Highcourt Orders to include high jumper Tejaswin in Commonwealth Games team, sought response from Athletic Federation

Delhi Highcourt: राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में हाई जंपर तेजस्विन को शामिल करने का आदेश, एथलेटिक फेडरेशन से मांगा जवाब

Thu, 23 Jun 2022 10:54 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 10:54 AM IST
सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने एथलेटिक फेडरेशन से कहा है कि तेजस्वीन पदक के दावेदार हैं और इंटर स्टेट प्रतियोगिता में खराब प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जा सकता। 
 

विज्ञापन
Delhi Highcourt Orders to include high jumper Tejaswin in Commonwealth Games team, sought response from Athletic Federation
तेजस्विन शंकर - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर कर दिए गए ऊंची कूद एथलीट तेजस्विन शंकर को खेलों की टीम में शामिल करने को कहा है। अदालत ने एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देश दिए हैं कि तेजस्विन का चयन योग्यता के आधार पर किया जाए। अदालत ने कहा कि सिर्फ इंटर स्टेट चैंपियनशिप में नहीं खेलना तेजस्विन को टीम से बाहर किए जाने का आधार नहीं होना चाहिए। वह राष्ट्रमंडल खेलों में पदक के दावेदार हैं।    
विज्ञापन


जस्टिस जसमीत सिंह ने तेजस्विन की याचिका पर एएफआई को नोटिस जारी करते हुए उससे जवाब मांगा है। याचिका में तेजस्विन को चयन से बाहर नहीं किए जाने की अपील की गई थी। बीते सप्ताह एएफ आई ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए टीम का चयन किया, जिसमें तेजस्विन शंकर को यह कहकर टीम में शामिल नहीं किया गया क्यों कि उन्होंने इंटर स्टेट एथलेटिक में मीट में शिरकत नहीं की थी और इसके लिए उन्होंने एएफआई से अनुमति भी नहीं ली। हालांकि तेजस्विन अमेरिका में हुए नेशनल कॉलेजिएट में 2.27 मीटर की कुदान भरकर एएफआई की ओर से तय राष्ट्रमंडल खेलों क्वालिफिकेशन मानदंड पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed