फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Defence Minister Rajnath Singh will felicitate the Olympians from the defence services at Army Sports Institute in Pune Javelin thrower Neeraj Chopra likely to be present on the occasion

सम्मान समारोह: रक्षा मंत्री राजनाथ डिफेंस सर्विस में शामिल ओलंपियनों को पुणे में करेंगे सम्मानित, नीरज चोपड़ा के उपस्थित होने की उम्मीद

Sun, 22 Aug 2021 03:11 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 22 Aug 2021 03:11 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त को रक्षा सेवाओं से जुड़े और टोक्यो ओलंपिक में भाग ले चुके भारतीय एथलीटों को पुणे में सम्मानित करेंगे। इस सम्मान समारोह में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के शामिल होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh will felicitate the Olympians from the defence services at Army Sports Institute in Pune Javelin thrower Neeraj Chopra likely to be present on the occasion
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले और रक्षा सेवाओं से जुड़े ओलंपियनों को 23 अगस्त को सम्मानित करेंगे। इस सम्मान समारोह का आयोजन पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (एएसआई) में किया जाएगा। इस बारे में खुद रक्षा मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


सभी सशस्त्र बलों के कर्मियों जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया जिनमें भाला फेंक एथलीट सुबेदार नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं। इस सम्मान समारोह में उनके  शामिल होने की संभावना है। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी इस यात्रा के दौरान सेना खेल संस्थान (एएसआई) के नवोदित खिलाड़ियों और सैनिकों के साथ भी बातचीत करेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज एम नरवणे भी मौजूद रहेंगे।

हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक में भारतीय एथलीटों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में 7 पदक जीते थे। यह भारत द्वारा ओलंपिक में किया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत की ओर से नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, पीवी सिंधु, रवि दहिया, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया और भारतीय हॉकी टीम पदक जीतने में सफल रही।


जहां तक नीरज चोपड़ा की बात है तो उन्होंने भाला फेंक स्पर्धा में टोक्यो ओलंपिक में स्वर्णिम इतिहास रचा। वह ओलंपिक में ट्रैंक एंड फील्ड स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट हैं। उन्होंने भाला फेंक स्पर्था में 87.58 मीटर दूर जेवलिन थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed