{"_id":"5d29034d8ebc3e6ccd3463d2","slug":"deepika-kumari-fourth-in-qualifications-of-tokyo-olympic-test-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक खेल परीक्षण प्रतियोगिता में तीरंदाज दीपिका रहीं चौथे स्थान पर ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक खेल परीक्षण प्रतियोगिता में तीरंदाज दीपिका रहीं चौथे स्थान पर
Sat, 13 Jul 2019 03:31 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 13 Jul 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
deepika kumari
दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी टोक्यो ओलंपिक खेल परीक्षण प्रतियोगिता के महिला रिकर्व क्वालिफाइंग राउंड में चौथे स्थान पर रही। दीपिका ने संभावित 720 अंकों में से 668 अंक हासिल करके नॉकआउट में जगह बनाई। पुरुष वर्ग में अतनु दास 19वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
दीपिका के प्रभावशाली प्रदर्शन से भारत ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे युमेनोशिमा तीरंदाजी मैदान पर मिश्रित युगल में चौथा स्थान हासिल किया। दीपिका और अतनु की भारतीय जोड़ी अब कोलंबिया की 13वीं रैंकिंग की जोड़ी डेनियल फिलिप पिनेडा और अन्ना मारिया रेंडन से भिड़ेगी।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में जो अन्य भारतीय हिस्सा ले रहे हैं उनमें लैशराम बोंबायला देवी और कोमालिका बारी को महिला वर्ग में क्रमश: 11वें और 48वें रैंकिंग दी गई है। पुरुष वर्ग में प्रवीण जाधव को 30वीं और तरुणदीप राय 52वीं रैंकिंग मिली है।
विज्ञापन