फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Deepika Kumari Ankita enter semis of Archery Championships secure Olympic quota in women recurve

एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप: दीपिका का गोल्ड, भारतीय महिलाओं ने हासिल किया ओलंपिक कोटा

Thu, 28 Nov 2019 03:03 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 28 Nov 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Deepika Kumari Ankita enter semis of Archery Championships secure Olympic quota in women recurve
दीपिका कुमारी - फोटो : getty

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने गुरूवार को 21वीं एशियाई चैंपियनशिप की महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण और अंकिता भकत ने रजत पदक अपने नाम किया। दीपिका ने अंकिता को एकतरफा फाइनल में 6-0 से मात दी।

विज्ञापन


इन दोनों ने पहले सेमीफाइनल में पहुंचकर देश के लिए व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया था। अंतिम चार में अंकिता ने भूटान की कर्मा को जबकि दीपिका ने वियतनाम की एनगुएट डो थि एन को पराजित किया था।
विज्ञापन


ओलंपिक कोटा
भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी और अंकिता भगत ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर महिलाओं की रिकर्व में ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया। दीपिका और अंकिता के 21वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप की महिला रिकर्व स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचने से भारत ने गुरूवार को तीरंदाजी में 2020 टोक्यो खेलों का व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन से तीन व्यक्तिगत स्थान हासिल किए जा सकते थे और भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें शीर्ष वरीय दीपिका और छठी वरीय अंकिता ने अंतिम चार में पहुंचकर व्यक्तिगत ओलंपिक स्थान पक्का किया। भूटान के कर्मा और वियतनाम के एनगुएट डो थि एन्ह ने बाकी दो व्यक्तिगत कोटे हासिल किए।

सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन

दीपिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मलेशिया की नूर अफीसा अब्दुल को 7-2, ईरान की जहरा नेमाती को 6-4 और स्थानीय तीरंदाज नरीसारा खुनहिरानचाइयो को 6-2 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना एनगुएट से होगा।

अंकिता ने हांगकांग की लाम शुक चिंग एडा को 7-1, वियतनाम की एनगुएन थि फुयोंग को 6-0 और कजाखस्तान की अनास्तासिया बानोवा को 6-4 से मात दी। अंकिता अंतिम चार में कर्मा के सामने होंगी।

भारतीय तीरंदाजी संघ पर प्रतिबंध के कारण दीपिका, अंकिता और लैशराम बोम्बायला देवी की भारतीय तिकड़ी तटस्थ ध्वज के अंतर्गत प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। तीरंदाजी में भारत का यह दूसरा ओलंपिक कोटा है, इससे पहले तरूणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव की पुरूष रिकर्व टीम ने साल के शुरू में विश्व चैंपियनशिप में कोटा हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed