{"_id":"60d6abb98ebc3e2d6c64496e","slug":"deepika-kumari-ankita-bhagat-and-komolika-bari-reached-the-final-archery-team-beat-france-6-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपिका, अंकिता व बारी की तिकड़ी फाइनल में, तीरंदाजी टीम ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 6-2 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दीपिका, अंकिता व बारी की तिकड़ी फाइनल में, तीरंदाजी टीम ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 6-2 से हराया
Sat, 26 Jun 2021 09:53 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 26 Jun 2021 09:53 AM IST
सार
- दीपिका कुुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी की तिकड़ी ने एक सेट गंवाने के बाद छठी रैंकिंग की टीम फ्रांस को सेमीफाइनल में 6-2 से पराजित किया। दुनिया की तीसरे नंबर की तीरंदाज दीपिका स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाना चाहेंगी।
विज्ञापन
deepika kumari
विस्तार
भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम यहां अंतिम क्वालिफायर में ओलंपिक कोटा हासिल नहीं कर सकी थी लेकिन उसने शुक्रवार को विश्व कप के तीसरे चरण के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 6-2 से हराया
दीपिका कुुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी की तिकड़ी ने एक सेट गंवाने के बाद छठी रैंकिंग की टीम फ्रांस को सेमीफाइनल में 6-2 से पराजित किया। विश्व कप का तीसरा चरण ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट नहीं है।
विज्ञापन
अप्रैल में ग्वाटेमाला सिटी में विश्व कप में पहले चरण में जीत हासिल करने वाली तिकड़ी का सामना अब रविवार को मैक्सिको से होगा जिससे वह पहले चरण के फाइनल में भी भिड़ी थी। दुनिया की तीसरे नंबर की तीरंदाज दीपिका स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाना चाहेंगी।
विज्ञापन
दीपिका पति अतानु दास के साथ मिलकर मिश्रित जोड़ी स्पर्धा के भी फाइनल में हैं। वह रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग के भी सेमीफाइनल में पहुंची हैं। भारतीय टीम को दूसरे दौर में बाई मिली, जिसके बाद उसने 15वीं वरीय स्पेन को सीधे सेटों में हराया और फिर सातवीं वरीयता प्राप्त तुर्की को क्वार्टर फाइनल में 6-0 से मात दी।
दास, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव की पुरुष टीम को जर्मनी से अंतिम आठ के मैच में शूटऑफ में हार मिली। कंपाउंड में दोनों टीमें शुरुआती दौर में ही बाहर हो गईं। व्यक्तिगत में अभिषेक वर्मा सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।