{"_id":"5ef72d973913aa694109efb8","slug":"deepika-kumari-and-atanu-das-to-tie-the-knot-on-tuesday-with-social-distancing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात फेरे लेने जा रहीं दीपिका, साथी खिलाड़ी अतनु से शादी में समाजिक दूरी का रखा जाएगा ध्यान","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सात फेरे लेने जा रहीं दीपिका, साथी खिलाड़ी अतनु से शादी में समाजिक दूरी का रखा जाएगा ध्यान
Sat, 27 Jun 2020 05:20 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 27 Jun 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Deepika Kumari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास की मंगलवार को रांची के मोराबादी में होने वाली शादी के दौरान मास्क, सैनिटाइजर और सख्त सामाजिक सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। शादी के कार्ड में भी कोविड-19 महामारी से जुड़े सरकार के निर्देशों को पालन करने की गुजारिश की गई है।
विज्ञापन
दीपिका ने पीटीआई से कहा, 'मेहमानों के आने पर मास्क, सैनिटाइजर दिए जाएंगे। हमने विस्तृत व्यवस्था की है, एक बड़ा बैंक्वेट हॉल बुक किया है ताकि सामाजिक दूरी का पालन ठीक से हो सके। हम किसी भी चीज को छुएंगे नहीं। हम खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखना चाहते है।'
विज्ञापन
दीपिका ने कहा कि सिर्फ 60 निमंत्रण कार्ड छपे है और मेहमानों को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शाम को दो अलग-अलग समय दिए गए हैं। इस दौरान परिवार के सदस्य घर पर ही रहेंगे। उन्होंने कहा, 'हमने मेहमानों के लिए दो अलग-अलग समय तय किए हैं। पहले बैच के 50 लोग शाम 5.30 बजे से सात बजे तक आएंगे और बाकी के 50 मेहमान इसके बाद आएंगे। मेहमानों के वहां रहने तक परिवार के लोग घर में रहेंगे।'
विज्ञापन
भारतीय तीरंदाजी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। दीपिका को विश्व नंबर एक बनाने में मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों की सगाई 2018 में हुई थी।