फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Deepika Kumari and Atanu das lose bronze medal clashes India return empty handed World Cup Final in Yankton

तीरंदाजी विश्व कप फाइनल: दीपिका और अतनु की कांस्य पदक मुकाबलों में हार, भारत को लौटना पड़ा खाली हाथ

Fri, 01 Oct 2021 12:34 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यांकटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यांकटन Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 01 Oct 2021 12:34 PM IST
सार

तीरंदाजी विश्व कप में भारत की स्टार जोड़ी तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास को कांस्य पदक मुकाबले में अपने-अपने मैच में हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते भारत को खाली हाथ लौटना पड़ा है। 

विज्ञापन
Deepika Kumari and Atanu das lose bronze medal clashes India return empty handed World Cup Final in Yankton
दीपिका कुमारी और अतनु दास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की स्टार तीरंदाजी युगल जोड़ी दीपिका कुमारी और अतनु दास को अमेरिका के यांकटन में खेले जा रहे तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में अपने-अपने कांस्य पदक मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। दोनों भारतीय तीरंदाजों से पदक की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा हो न सका। उनकी इस हार के बाद भारत को विश्व कप से खाली हाथ लौटना पड़ा है। 

विज्ञापन


रिकर्व कोच की कमी खली

भारतीय रिकर्व कोच की गैरमौजूदगी में अतुन और दीपिका को शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में ठंड और ओवरकास्ट कंडीशन्स के चलते काफी संघर्ष करना पड़ा। पुरषों के लिए खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में अतुन को एकतरफ हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन तुर्की के मेटे गाजोज ने 6-0 से शिकस्त दी। जबकि विश्व की नंबर 2 तीरंदाज दीपिका को ओलंपिक टीम की कांस्य पदक विजेता मिशेल क्रॉपेन ने शूट-ऑफ में हरा दिया। 
विज्ञापन


जर्मनी की खिलाड़ी ने शुरुआत से बनाई बढ़त

टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टरफाइनल से बाहर होने के दो महीने से अधिक समय के बाद एक्शन में लौटीं दीपिका 30 का एक से ही बना सकीं। जिसके बाद तीन बार ओलंपिक में भाग लेने वाली दीपिका मुकाबले से बाहर हो गईं। इस मुकाबले में जर्मनी की खिलाड़ी ने शुरू से दबाव बनाते हुए 4-0 की लीड लेने में सफल रहीं।  मिशेल ने अपने शुरुआती दो सेट में -30-28 और 30-29 का स्कोर किया। जबकि तीसरा सेट टाइ रहा। वहीं चौथे सेट में दुनिया की नंबर की खिलाड़ी पिछड़ते नजर आईं। दीपिका ने यह सेट 28-27 के अंतर से जीता।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके बाद दीपिका ने पाचवें सेट में 3-5 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की और मुकाबला टाई हो गया। जिसके बाद मैच का नतीजा शूट-ऑफ के जरिए निकला। शूट ऑउट में भारतीय खिलाड़ी दबाव में दिखीं और वह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकीं। जिसके बाद उनकी प्रतिद्वंदी बाजी मारने में सफल रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed