फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Deepika kumari and Atanu Das awaits clearance for World Cup Finals questions raised on being sent to the finals if both of them were not in the team of the World Championship

विश्व चैंपियनशिप: दीपिका-अतानु विश्व कप फाइनल्स की मंजूरी के इंतजार में, दोनों के टीम में नहीं होने के बावजूद भेजे जाने पर उठे सवाल

Fri, 27 Aug 2021 10:11 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 27 Aug 2021 10:11 AM IST
सार

एक दशक में ऐसा पहली बार होगा जब तीरंदाजी टीम दीपिका कुमारी के बिना विश्व चैंपियनशिप में खेलेगी। दीपिका के अलावा अतानु दास, तरुणदीप रॉय, प्रवीण जाधव भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 

विज्ञापन
Deepika kumari and Atanu Das awaits clearance for World Cup Finals questions raised on being sent to the finals if both of them were not in the team of the World Championship
deepika kumari

विस्तार

बीते एक दशक में यह पहली बार होगा जब दीपिका कुमारी के बिना तीरंदाजी टीम विश्व चैंपियनशिप में खेलेगी। सिर्फ दीपिका ही नहीं टोक्यो से लौटने के एक दिन बाद हुए ट्रायल में शिरकत करने के चलते उनके पति अतानु दास, तरुणदीप रॉय, प्रवीण जाधव तक टीम में जगह नहीं बना सके। दिक्कत यह है कि दीपिका और अतानु ने एक साथ विश्व कप फाइनल्स के लिए भी क्वालिफाई किया है। विश्व चैंपियनशिप और विश्व कप फाइनल्स चार दिन के अंतराल पर यांकटान (अमेरिका) में हो रहे हैं। अब साई ने सवाल उठा दिया है कि जब दीपिका और अतानु विश्व चैंपियनशिप की टीम में ही नहीं हैं तो विश्व कप फाइनल्स उनका खेलना कहां तक सही होगा।

विज्ञापन

दोनों ने फाइनल्स के लिए एक साथ क्वालिफाई  

दीपिका और अतानु ने ग्वाटेमाला और पेरिस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के चलते फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया। सूत्र बताते हैं कि दोनों हर हालत में फाइनल्स खेलने के लिए जाना चाहते हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि साई ने अब तक फाइनल्स के लिए दीपिका, अतानु और अभिषेक वर्मा के खेलने के यात्रा, रहने के खर्च को अब तक मंजूरी नहीं दी है। हालांकि तीरंदाजी संघ ने तीनों को सरकारी खर्च पर भेजने के लिए कहा है। विश्व चैंपियनशिप 19 से 25 सितंबर और फाइनल्स 29 और 30 सितंबर को होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों शिविर में नहीं हैं शामिल

विश्व चैंपियनशिप केलिए टीम में चयनित होने के चलते दीपिका और अतानु सोनीपत में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में भी नहीं हैं। विश्व चैंपियनशिप के लिए पुरुष वर्ग में पार्थ सुशांत, आदित्य चौधरी, अतुल वर्मा और महिलाओं में कोमालिका बारी, अंकिता भकत, रिद्धि ने ट्रायल के जरिए जगह बनाई है। कंपाउंड में अभिषेक वर्मा, ऋषभ, संगमप्रीत बिसला महिलाओं में मुस्कान, ज्योति सुरेखा और प्रिया ने टीम में जगह बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed