स्ट्रैंडजा मेमोरियल मुक्केबाजी: दीपक कुमार को रजत से करना पड़ा संतोष, नवीन को कांस्य
भारत ने इस बार स्ट्रैंडजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में दो पदक जीते जबकि पिछली बार जीतने में सफल रहे थे।
विस्तार
भारतीय मुक्केबाज दीपक कुमार को बुल्गारिया के सोफिया में 72वें स्ट्रैंडजा मेमोरियल टूर्नामेंट के फ्लाइवेट (52 भारवर्ग) के फाइनल में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। एशियाई रजत पदक विजेता दीपक का फाइनल में मेजबान देश के डेनियल अर्सेनोव से मुकाबला था। दो बार के यूरोपियन चैंपियन अर्सेलोन ने बंटे हुए निर्णय के साथ जीत हासिल की।
The result may not be in favour of #DeepakKumar but the Indian boxer surely won the hearts with his attacking game. A beautiful mix of the uppercut, left jabs and feet movement, a SILVER medal & a dream run at the 72nd Stradja Cup. Kudos.
विज्ञापन
🇮🇳 is proud of you. #boxing pic.twitter.com/pOyD41iDiE— Boxing Federation (@BFI_official) February 27, 2021
बता दें कि दीपक ने सेमीफाइनल में मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन शाखोबिदिन जोइरोव पर उलटफेर भरी जीत हासिल की थी। सेना में नायब सुबेदार ने दूसरे राउंड में अच्छी रक्षण तकनीक का प्रदर्शन किया था लेकिन जजों ने मेजबान मुक्केबाज के पक्ष में निर्णय दिया। नवीन बूरा (69) को सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक मिला। उन्हें उज्बेकिस्तान के बोबो उस्मान ने हराया।