फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Decision to keep Deepa karmakar in tops on medical report

दीपा को टॉप्स में रखने का फैसला मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 

Fri, 22 Mar 2019 11:30 PM IST
Mukesh Jha हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 22 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Decision to keep Deepa karmakar in tops on medical report
Dipa Karmakar - फोटो : file photo

रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली जिम्नास्ट दीपा कर्माकर को टोकियो ओलंपिक के लिए टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) में शामिल किया जाएगा या नहीं इसका फैसला उनकी मेडिकल रिपोर्ट जांचने-परखने के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन


फिल्हाल कमेटी ने दीपा को टॉप्स में शामिल किए जाने के फैसले को टाल दिया है। यही नहीं अन्य किसी भी जिम्नास्ट को टॉप्स में शामिल नहीं किया गया है। टॉप्स कमेटी ने दीपा की बाकू वल्र्ड कप में लगी घुटने की चोट को गंभीरता से लिया है। उनके अलावा अन्य किसी जिम्नास्ट को टोकियो ओलंपिक में पदक जीतने का दावेदार नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन


जकार्ता एशियाई खेलों से पहले टॉप्स में दीपा, आशीष कुमार, अरुणा बुद्धा रेड्डी शामिल थे, लेकिन इन सभी जिम्नास्टों के निराशाजनक प्रदर्शन ने टॉप्स कमेटी को सोचने पर मजबूर कर दिया। यह पहली बार नहीं है जब दीपा की घुटने की चोट गहराई है। एशियाई खेलों में भी वह वॉल्ट पर लैंडिंग करने के दौरान चोटिल हो गई थीं। इसके बाद बीते सप्ताह उन्हें बाकू में फिर इन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा। यही कारण है कि कमेटी उनकी चोट का अध्ययन करना चाहती है। मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद ही कमेटी निकट भविष्य में उन्हें टॉप्स में शामिल किए जाने पर विचार करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन का इलाज करने वाले डॉक्टर को दिखाया
बाकू से लौटने के बाद दीपा ने मुंबई स्थित डॉ. अनंत जोशी को अपने घुटने को दिखाया है। हालांकि सूत्रों का कहना हैकि उनकी चोट गंभीर नहीं निकली है। बावजूद इसके इस पर चिंता जताई गई है कि यह चोट बार-बार क्यों उभर रही है।

उन्हें इससे उबरने में भी कुछ समय लगेगा। डॉ. जोशी की रिपोर्ट के आधार पर ही टॉप्स कमेटी दीपा के बारे में फैसला लेगी। डॉ. जोशी वही चिकित्सक हैं जिन्होंने सचिन तेंदुलकर का लंबे समय तक इलाज किया है। खास बात यह है कि खेल मंत्रालय ने अपने खर्च पर दीपा का इलाज कराया है।


टॉप्स कमेटी के समक्ष रखे गए सात जिम्नास्टों के नाम
टॉप्स में शामिल करने के लिए दीपा, आशीष, अरुणा के अलावा राकेश पात्रा, योगेश्वर सिंह, परिणीति दास, परिणीति नायक  का नाम रखा गया, लेकिन कमेटी की नजरों में दीपा को छोड़ किसी का भी प्रदर्शन ओलंपिक के स्तर का नहीं निकला जिससे उन्हें टॉप्स में जगह दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed