फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Dangal girl Geeta Phogat will again hit the wrestling mat for Paris Olympics, will return from the Police Game

Olympics: ओलंपिक के लिए फिर से कुश्ती मैट पर उतरेंगी 'दंगल' गर्ल गीता फोगाट, इस टूर्नामेंट से करेंगी वापसी

Tue, 04 Jul 2023 12:19 PM IST
स्वप्निल शशांक हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 04 Jul 2023 12:19 PM IST
सार

गीता राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला पहलवान हैं। उन्होंने 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता था। अब वह 2024 पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में जुट गई हैं।

विज्ञापन
Dangal girl Geeta Phogat will again hit the wrestling mat for Paris Olympics, will return from the Police Game
गीता फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दंगल गर्ल गीता फोगाट एक बार फिर कुश्ती की मैट पर वापसी करने जा रही हैं। साढ़े तीन साल के बेटे की मां, 34 वर्षीय गीता पेरिस ओलंपिक में दावेदारी के लिए अपने को तैयार कर रही हैं। गीता इस माह होने वाली अखिल भारतीय पुलिस गेम्स से कुश्ती मैट पर वापसी करेंगी। उनकी कोशिश कनाडा में होने वाले विश्व पुलिस खेलों में शिरकत करने की होगी। इसके बाद वह ट्रायल के जरिए पेरिस ओलंपिक की टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगी। गीता राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला पहलवान हैं। उन्होंने 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन

ओलंपिक के लिए ली लंबी छुट्टी
राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए पहला स्वर्ण जीतने वाली महिला पहलवान गीता ने दो वर्ष पूर्व भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के जरिए वापसी की कोशिश की थी, लेकिन चोट के कारण उनकी यह वापसी सफल नहीं रही। 2012 के लंदन ओलंपिक में खेलने वाली गीता अमर उजाला से कहती हैं कि पुलिस की टे्रनिंग के दौरान उन्होंने अपने को पूरी तरह फिट रखा है। उनका वजन अभी 62 किलो के आसपास है और वह पिछले कुछ समय से सोनीपत के साई सेंटर में तैयारियां भी कर रही हैं। उनका एक बार फिर ओलंपिक में खेलने का सपना है। इसकी तैयारियों के लिए उन्होंने हरियाणा पुलिस सेे लंबी छुट्टी भी ले ली है।

Delhi police detains wrestler Geeta Phogat, husband at Singhu border
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारिया से प्रेरणा ले रही हैं गीता
गीता के पिता महावीर फोगाट ने कभी उनके लिए ओलंपिक पदक का सपना देखा था। गीता के मन में यह जज्बात लगातार गोते लगाते रहते हैं। गीता के सामने यूक्रेन की 35 वर्षीय मारिया स्टैडनिक का उदाहरण है। वह इस उम्र में भी खेल रही हैं। उनके 13 और 10 साल के बेटे, बेटियां भी हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। स्टैडनिक ओलंपिक में चार और विश्व चैंपियनशिप में दो स्वर्ण समेत छह पदक जीत चुकी हैं। गीता कहती हैं कि उम्र तो एक संख्या है उनके अंदर खेलने का पूरा जज्बा है।
विज्ञापन

पति ने दिया वापसी का हौसला
गीता के मुताबिक वह 62 या फिर 57 भार वर्ग में उतर सकती हैं। इन दोनों ही भार वर्ग में उन्हें खेलने में कोई परेशानी नहीं है। उन्हें मालूूम है कि ट्रायल में मुकाबला काफी कठिन होगा, लेकिन उनके पति पहलवान पवन सरोहा उन्हें इसके लिए तैयार कर रहे हैं। पवन ने उन्हें वापसी के लिए काफी हौसला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed