{"_id":"5ca379afbdec2213fe5d3433","slug":"dabur-india-limited-vice-chairman-amit-burman-will-invest-rs-10-crore-in-ultimate-kho-kho-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्टीमेट खो-खो लीग में डाबर इंडिया के उपाध्यक्ष करेंगे 10 करोड़ का निवेश","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अल्टीमेट खो-खो लीग में डाबर इंडिया के उपाध्यक्ष करेंगे 10 करोड़ का निवेश
Tue, 02 Apr 2019 08:33 PM IST
सोनू शर्मा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
kho kho game
- फोटो : File photo
उपभोक्ता वस्तुओं की कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड के उपाध्यक्ष अमित बर्मन मंगलवार को लांच हुई अपनी तरह की पहली खो-खो लीग में 10 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।
विज्ञापन
अल्टीमेट खो-खो लीग के नाम से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता को भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) और डाबर इंडिया लिमिटेड के उपाध्यक्ष अमित बर्मन निजी तौर पर साथ मिलकर इंडियन टी-20 लीग की तर्ज पर आयोजित करेंगे। इस 21 दिवसीय लीग में डबल राउंड रोबिन प्रारूप के आधार पर आठ फ्रेंचाइजी टीमें कुल 60 मैच खेलेंगी।
विज्ञापन
बर्मन ने लांच के मौके पर कहा, 'पहले साल मैं इस लीग में 10 करोड़ रुपये का निवेश करूंगा। यह फ्रेंचाइज फीस होगी जो मुझे केकेएफआई को देनी होगी।'
इस बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा, 'लीग का स्वामित्व मेरे पास है और मुझे केकेएफआई को फ्रेंचाइजी के पैसे देने होंगे। टीम के मालिक अपनी फ्रेंचाइजी की फीस मुझे देंगे। हम इसके लिए टेंडर और निलामी प्रक्रिया की शुरूआत करेंगे। यह सब एक महीने के अंदर होगा, हमने पहले ही प्रक्रिया शुरू कर दी है।'
विज्ञापन
इनपुट: भाषा