फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Dabang Delhi K.C. vs Gujarat Fortunegiants match live updates pro kabaddi league 2018

DELvGUJ: प्रो कबड्डी लीग में गुजरात फॉरच्यूनजायंट्स-दबंग दिल्ली के बीच मुकाबला 32-32 से टाई

Tue, 09 Oct 2018 09:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
Dabang Delhi K.C. vs Gujarat Fortunegiants match live updates pro kabaddi league 2018
DELvGUJ

प्रो कबड्डी लीग 2018 में मंगलवार को जोन ए में दबंग दिल्ली और गुजरात फॉरच्यूनजायंट्स के बीच खेला गया मुकाबला 32-32 से टाई हो गया।

विज्ञापन


चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के शुरुआत में गुजरात की टीम दिल्ली पर हावी रही। पहले हाफ तक गुजरात फॉरच्यूनजायंट्स ने बढ़त बनाए रखा। वहीं, दूसरी हाफ के आखिरी 10 मिनट में दबंग दिल्ली की टीम ने दमदार वापसी की और मुकाबला को ड्रॉ कराया।
विज्ञापन


इस मुकाबले में गुजरात की तरफ से सचिन ने सबसे ज्यादा 15 रेड्स में से 7 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि दिल्ली की तरफ से चंद्रन रंजीत ने 15 रेड्स एटेम्प्ट किए, जिसमें उन्हें 9 अंक हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली की तरफ से सुनील कुमार ने 3 टैकल एटेम्प्ट किए, जिसमें 4 अंक हासिल किए, जबकि गुजरात की तरफ से डिफेंडर रविंदर पहल ने 5 टैकल्स में उन्होंने 3 प्वाइंट्स हासिल किए।

लाइव मैच का रोमांचः

Dabang Delhi K.C. vs Gujarat Fortunegiants match live updates pro kabaddi league 2018
DELvGUJ
-दोनों टीमों के बीच का मुकाबला 32-32 की बराबरी पर खत्म हुआ।

-यहां दिल्ली की दमदार वापसी, दोनों टीमों का स्कोर 31-31 से बराबर।

-और ये गुजरात की टीम ऑलआउट हो गई। दिल्ली को बोनस के रूप में 2 और अंक मिले।

-दबंग दिल्ली ने खेल में वापसी की, चंद्रन रणजीत ने 2 प्वाइंट्स हासिल किया।

-यहां गुजरात को मिला सुपर टैकल, स्थिति मजबूत दिल्ली के पवन कादियान का रेड कारगर साबित नहीं हुआ। और 2 अंक ज्यादा गुजरात को मिले। गुजरात 28-20 से आगे।

-दबंग दिल्ली के द्वारा टाइमआउट लिया गया है। दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में 10 मिनट का खेल बचा है।

-गुजरात के खिलाड़ी ने शानदार सुपर टैकल किया। फिलहाल, गुजरात 24-19 से आगे।


-दिल्ली के खिलाड़ी जोगिंदर नरवाल को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू।

-पहले हाफ का खेल खत्म, गुजरात फॉरच्यूनजायंट्स ने दबंग दिल्ली को 17-12 से पछाड़ा।

-पहले हाफ में गुजरात की तरफ से रोहित गुलिया और के प्रपंजन को 4-4 प्वाइंट मिले। वहीं, दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 3 प्वाइंट्स नवीन कुमार ने हासिल की।

-गुजरात फॉरच्यूनजायंट्स की शानदार शुरुआत की है, दबंग दिल्ली की चमक फीकी पड़ रही है। फिलहाल, गुजरात फॉरच्यूनजायंट्स 13-7 से आगे है।

-गुजरात के खइलाड़ी रोहित गुलिया को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।


-दिल्ली ऑलऑउट के करीब है, सिर्फ एक ही खिलाड़ी बचे हैं। वहीं, गुजरात फॉरच्यूनजायंट्स 9-3 से आगे है।

-दबंग दिल्ली ने खाता खोला और हासिल किया 1 प्वाइंट्स। इसके कुछ ही देर बाद गुजरात फॉरच्यूनजायंट्स ने 2 प्वाइंट्स हासिल किया।

- दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल शुरू।


-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed